बॉलीवुड

इरफान खान स्टारर हिंदी मीडियम के सीक्वल में पुलिस अफसर का किरदार निभाएंगी करीना कपूर?

इरफान खान (Irrfan Khan) की फिल्म 'हिंदी मीडियम' (Hindi Medium) ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था. इस फिल्म में इरफान के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर अहम भूमिका में थी. फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी काफी बढ़िया था.

इरफान खान स्टारर हिंदी मीडियम के सीक्वल में पुलिस अफसर का किरदार निभाएंगी करीना कपूर?
करीना कपूर और इरफान खान (Photo Credits: Twitter)

इरफान खान (Irrfan Khan) की फिल्म 'हिंदी मीडियम' (Hindi Medium) ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था. इस फिल्म में इरफान के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर अहम भूमिका में थी. फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी काफी बढ़िया था. अब इस फिल्म का सीक्वल भी बनने जा रहा है. बताया जा रहा है कि हिंदी मीडियम के सीक्वल में इरफान खान  के साथ करीना कपूर (Kareena Kapoor) नजर आने वाली हैं. खबरों की माने तो करीना इस फिल्म में एक पुलिस अफसर का किरदार निभाएंगी.

मिडडे की रिपोर्ट के मुताबिक, "अप्रैल में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. करीना मई के अंत में फिल्म के लिए शूट करना शुरू करेंगी. उस वक्त फिल्म को लंदन में फिल्माया जा रहा होगा. करीना को एक पुलिस अफसर के रूप में देखा जाएगा. करीना को कहानी काफी पसंद आई और वह अपने 19 साल के लंबे करियर में पहली बार पुलिस अफसर का किरदार निभाने के लिए काफी उत्साहित है. नवंबर के अंत तक वह फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगी. इसके बाद वह 'तख्त' की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी."

यह भी पढ़ें:-  क्या भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी करीना कपूर? एक्ट्रेस ने द‍िया ये जवाब

आपको बता दें कि हिंदी मीडियम के सीक्वल का नाम 'इंग्लिश मीडियम' हो सकता है. खबरों के मुताबिक कहानी में इरफान की बेटी अमेरिका में अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए जाएंगी. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2019 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).