दूसरे बेटे के जन्म के बाद पहली बार कैमरे के सामने नजर आई Kareena Kapoor Khan, तस्वीरों में दिखा गजब का टशन
दूसरे बेटे के जन्म के बाद अब करीना पहली बार मीडिया के साथ सामने स्पॉट हुई है. जहां वो सैफ के साथ नजर आई. सैफ के साथ करीना टेस्ट ड्राइव पर निकली. इस दौरान करीना बेहद ही कम्फर्ट लुक में नजर आई.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) हाल ही में दूसरी बार मां बनी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम लोग करीना और सैफ (Saif Ali Khan) को जन्मदिन की बधाई देते दिखाई दिए थे. हालांकि पिछली बार के मुकाबले इस बार करीना और सैफ ने बेटे के जन्म के बाद सतर्कता बटोरी है. अभी तक उसके नाम और झलक को दुनिया से छिपाए रखा है. हालांकि महिला दिवस के मौके पर करीना ने दूसरे बेटे के साथ फोटो जरूर शेयर की लेकिन उसका चेहरा सभी से छिपाए रखा.
दूसरे बेटे के जन्म के बाद अब करीना पहली बार मीडिया के साथ सामने स्पॉट हुई है. जहां वो सैफ के साथ नजर आई. सैफ के साथ करीना टेस्ट ड्राइव पर निकली. इस दौरान करीना बेहद ही कम्फर्ट लुक में नजर आई. जबकि वहीं सैफ अली खान कार्गो पेंट और वाईट टीशर्ट में नजर आए. आप भी देखिए इनका ये दमदार लुक.




आपको बता दे कि करीना 21 फरवरी को दोबारा मां बनी थी. जिसके बाद सैफ अली खान ने स्टेटमेंट जारी करके सभी को बताया को उनके घर एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है. मां और बेटा दोनों ही स्वस्थ हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान आने वाले समय में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने जा रही हैं. जबकि वहीं करण जौहर की फिल्म तख्त का भी हिस्सा हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2021 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

