बॉलीवुड

करीना कपूर खान ने मदर्स डे के मौके पर तैमूर अली खान के साथ शेयर की ये क्यूट फोटो

करीना ने तैमूर के साथ जीभ बाहर निकलते हुए फनी फेस बनाकर फोटो शेयर की है. फोटो में तैमुर भी अपनी मां को कॉपी करते हुए नजर आ रहे है.

करीना कपूर खान ने मदर्स डे के मौके पर तैमूर अली खान के साथ शेयर की ये क्यूट फोटो
करीना कपूर खान और तैमुर अली खान (Photo Credits: Instagram)

आज देशभर में मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है. मां बच्चों की पहली टीचर होती है. मां अपने बच्चों को हिदायत देती है तो वहीं गलती करने पर सबक भी सिखाती है. आज मदर्स डे के मौके पर हर कोई मां से जुडी बातों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें अपना आदर्श बता रहे है. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपने लिटिल मंचकिन यानि तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ एक क्यूट फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की  हैं.

करीना कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हो गई है. करीना अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर तैमुर की फोटो शेयर करती हैं. लेकिन आज मदर्स डे के मौके पर उनके फैंस करीना और तैमुर की फोटो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.  करीना ने अपने बेटे के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जिसे देख आपका दिल पिगल जाएगा. यह भी पढ़े: Lockdown: तैमूर अली खान ने पापा सैफ अली खान संग बनाई पेंटिंग, देखकर शॉक्ड रह गईं मॉम करीना कपूर

 

View this post on Instagram

 

This pretty much sums up mother's day and well... every other day with Tim ❤️😂 #HappyMothersDay

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

करीना ने तैमूर के साथ जीभ बाहर निकलते हुए फनी फेस बनाकर फोटो शेयर की है. फोटो में तैमुर भी अपनी मां को कॉपी करते हुए नजर आ रहे है. इस क्यूट फोटो के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा है," इससे काफी हद तक मेरे मदर्स डे का कयास लगाया जा सकता है, हर दिन टिम के साथ. हैपी मदर्स डे"

मां- बेटे के इस फनी फोटो को  सोशल मीडिया अकाउंट पर पसंद किया जा रहा हैं. करीना की यह फोटो चंद मिनीटो में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इस फोटो को अब तक 5 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. तो वहीं उनके फैंस कमेंट्स के जरिए प्रतिक्रिया दे  रहे  हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).