Kareena Kapoor Khan ने दूसरे बेटे के जन्म के बाद शेयर की सेल्फी, फैंस के लिए लिखी ये बात
करीना के इस सेल्फी को साढ़े 5 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं. वैसे करीना और सैफ ने अभी तक अपने दूसरे बेटे की झलक और नाम को सामने नहीं लाया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने हाल ही में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया. जिसके बाद से तमाम लोग करीना को बधाई देने में जुटे हैं. जबकि करीना सोशल मीडिया से दूर चल रही थी. ऐसे में अब करीना ने फैंस के लिए खास फोटो शेयर किया है. दरअसल करीना ने अपनी एक सेल्फी शेयर की है. जिसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है. दरअसल करीना अपनी इस सेल्फी आंखों पर चश्मा और सिर पर हैट लगाए दिखाई दे रही हैं. स्काई ब्लू शर्ट में करीना का लुक देखते ही बन रहा है.
करीना कपूर खान ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा- हैलो आप सभी, आपको बहुत मिस किया. करीना इस फोटो में कमाल की खूबसूरत लग रही हैं. करीना की इस सेल्फी को देखने के बाद अर्जुन कपूर भी खुद को कमेंट्स करने से रोक नहीं पाए.
View this post on Instagram
करीना के इस सेल्फी को साढ़े 5 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं. वैसे करीना और सैफ ने अभी तक अपने दूसरे बेटे की झलक और नाम को सामने नहीं लाया है. दरअसल तैमूर के जन्म के समय हुए विवाद के बाद ये जोड़ा काफी अलर्ट हो गया है. ऐसे में दोनों ने अभी तक चुप्पी बनाए रखी है. हालांकि सोशल मीडिया पर करीना के दूसरे बेटे को लेकर भी काफी बहस देखने को मिली थी.
वर्कफ्रंट की बात करे तो करीना आने वाले समय में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आयेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2021 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

