बॉलीवुड

करीना ने सैफ अली खान और तैमूर के साथ बनाया खास आर्टवर्क, फोटो सोशल मीडिया पर की शेयर

इसी बीच बॉलीवुड की क्वीन करीना कपूर खान सोशल मीडिया अकाउंट पर ज्यादा एक्टिव हो गई है. एक्ट्रेस अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो और वीडियो साझा करती हैं. करीना ने सैफ के साथ ताड़ पेंटिंग की पोस्ट की हैं.

करीना ने सैफ अली खान और तैमूर के साथ बनाया खास आर्टवर्क, फोटो सोशल मीडिया पर की शेयर
करीना कपूर खान. तैमूर अली खान और सैफ अली खान (Photo Credits: Instagram)

लॉकडाउन के कारण हर कोई अपने घर पर फैमिली के साथ समय बीता रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी शूटिंग बंद होने के कारण अपने घर पर फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे है. इसी बीच बॉलीवुड की क्वीन करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) सोशल मीडिया अकाउंट पर ज्यादा एक्टिव हो गई है. एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो और वीडियो साझा करती हैं. करीना ने सैफ के साथ ताड़ पेंटिंग की  पोस्ट की हैं.

करीना ने सैफ अली खान की एक फोटो शेयर की है, जिसमें सैफ अली खान (Saif Ali Khan) हाथों में सफ़ेद रंग की बड़ी चादर पकडे हुए है, इस चादर पर विभन्न प्रकार के रंगों से हाथों के निशान बने हुए है. बेबो ने इस क्वारंटाइन में सैफ, तैमूर (Taimur Ali Khan) के साथ मिलकर पेंटिंग (Palm Painting) बनाया हैं. यह पेंटिंग दिखने बहुत ही आकर्षक दिख रही हैं. करीना ने इसे शेयर करते हुए लिखा है," क्वारंटाइन 2020 में जिंदगीभर के लिए छाप लिया सैफ अली खान, करीना कपूर खान और तैमूर तक.... आशा और विश्वास का प्रतिक." यह भी पढ़े: करीना कपूर की हॉट और फिट पर्सनालिटी के राज का हुआ खुलासा, Video देखकर छुट जाएंगे पसीने

 

View this post on Instagram

 

Quarantine 2020 imprinted for life... SAK, KKK and TAK... spreading hope and faith ❤️ #QuaranTimDiaries #InhousePicasso

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

करीना के यह फोटो सबका ध्यान अपनी ओर खीच रहा  हैं . बेबो की यह फोटो चंद मिनीटों में  ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. अब तक इस फोटो को 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है तो वहीं उनके फैंस इस फोटो पर कमेंट्स कर रहे हैं.वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Lal Singh Chaddha) में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में करीना कपूर आमिर खान (Aamir Khan) के साथ अहम भूमिका अदा करती नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 06:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).