बॉलीवुड

Kareena Kapoor Khan Expecting Second Baby? : क्या दूसरी बार मां बनने जा रही हैं करीना कपूर खान- Reports

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सैफ और करीना अपने दूसरे बेबी को एक्स्पेक्ट कर रहने हैं क्योंकि करीना कपूर खान एक बार फिर प्रेगेंट हैं.

Kareena Kapoor Khan Expecting Second Baby? : क्या दूसरी बार मां बनने जा रही हैं करीना कपूर खान- Reports
करीना कपूर अपनी फैमिली के साथ (Photo credit: Instagram)

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) संग उनके बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. उनकी एक झलक के लिए पैपराजी घंटो उनका इंतजार करते हैं. क्योंकि तैमूर की फोटो को लेकर जैसी दीवानगी फैंस के बीच देखने को मिलती है वैसी किसी दूसरे स्टार किड्स को लेकर शायद ही नजर आती हैं. सैफ, करीना और तैमूर के परिवार में अब एक और सदस्य के एंट्री होने की बात सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सैफ और करीना अपने दूसरे बेबी को एक्स्पेक्ट कर रहने हैं क्योंकि करीना कपूर खान एक बार फिर प्रेगेंट हैं.

दरअसल तैमूर इस दिसम्बर में 4 साल के  होने जा रहें हैं. इस बीच पीपिंगमून ने जानकारी दी है कि करीना एक बार फिर गुड न्यूज देने जा रहें हैं. इस बात की जानकारी बेहद ही कम लोगो को है. ऐसे में करीना कपूर खान ने अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग टर्की में शुरू कर दी है ताकि उनका बेबी बंप नजर आने से पहले वो फिल्म की शूटिंग पूरी कर ले.

 

View this post on Instagram

 

All I ever need… 🌎❤️ #FavouriteBoys #TakeMeBack

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

इसके अलावा करीना कपूर खान करण जौहर की फिल्म तख़्त में भी नजर आयेंगी. इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, जान्हवी कपूर, अनिल कपूर उअर भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2020 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).