तैमूर और जहांगीर को फिल्म स्टार नहीं बनाना चाहती Kareena Kapoor Khan, कहा- इस बात से होगी खुशी
करीना अपने बातचीत में आगे कहती है कि मुझे खुशी होगी अगर टिम मेरे पास आए और कहे कि मैं कुछ करना चाहता हूं. शायद यह कहे कि मुझे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना है. यह उसकी चॉइस होगी.
करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की तरह ही उनके दोनों बच्चे तैमूर (Taimur) और जहांगीर भी खबरों में रहते हैं. करीना कपूर खान ने अपने दोनों बच्चों को लेकर भी हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. करीना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह नहीं चाहती कि तैमूर और जेह फिल्म इंडस्ट्री में काम करें. करीना कपूर ने हाल ही में HT Brunch को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा कि अपने दोनों बच्चों को अच्छा इंसान बनाना चाहती है. करीना कहती है कि मैं चाहती हूं कि मेरे दोनों बेटे ने एक इंसान बने. लोग कहे कि उनकी परवरिश अच्छी हुई है और वह अच्छे इंसान है. तब मुझे लगेगा कि मैंने अच्छा काम किया है. मैं नहीं चाहती कि दोनों फ़िल्मी स्टार बने.
करीना अपने बातचीत में आगे कहती है कि मुझे खुशी होगी अगर टिम मेरे पास आए और कहे कि मैं कुछ करना चाहता हूं. शायद यह कहे कि मुझे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना है. यह उसकी चॉइस होगी. मैं बस अपने बेटों को सपोर्ट करना चाहती हूं. इसके साथ ही करीना ने अपने इंटरव्यू में कहा कि उनका छोटा बेटा जेह उनकी तरह दिखता है जबकि तैमूर पिता सैफ अली खान जैसा दिखता है.
हालांकि सैफ और करीना अपने छोटे बेटे जेह को एक लंबे समय से मीडिया से दूर रखा है और आगे भी उसे पैपराजी से दूर रखने की कोशिश करेंगे. करीना और सैफ हाल ही में मालदिव के लिए रवाना हुए हैं. जहां पर यह सभी सैफ का 52वां जन्मदिन मनाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2021 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

