बॉलीवुड

Kareena Kapoor Khan Celebrates Christmas: करीना कपूर और सैफ अली खान ने दोस्तों के साथ मिलकर किया क्रिसमस का स्वागत, शेयर की फोटो

कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन के बाद अब लाइफ धीरे धीरे पटरी पर लौट रही है. ऐसे में क्रिसमस का मौका हर किसी के लिए बेहद खास है. जिसे हर कोई अपने करीबियों के साथ सेलिब्रेट कर रहा है

Kareena Kapoor Khan Celebrates Christmas: करीना कपूर और सैफ अली खान ने दोस्तों के साथ मिलकर किया क्रिसमस का स्वागत, शेयर की फोटो
करीना कपूर खान की क्रिसमस पार्टी (Image Credit: Instagram)

Kareena Kapoor Khan celebrates Christmas: आज पूरी दुनिया में क्रिसमस (Christmas) का त्योहार मनाया जा रहा है. बॉलीवुड सितारों में भी क्रिसमस का जोश देखते ही बन रहा है. तमाम सितारें क्रिसमस का स्वागत अपने परिवार संग करते दिखाई दिए. ऐसा ही कुछ किया करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने दोनों ने क्रिसमस के स्वागत में अपने घर में शानदार जश्न रखा. जिसमें उनके तमाम करीबी दोस्त और यार शामिल हुए. जिसकी फोटो में करीना ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसमें करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, इब्राहीम अली खान, नताशा पूनावाला जैसे कई नाम शामिल होते दिखाई दिए. इस फोटो में इनकी ख़ुशी देखते ही बन रही हैं.

जाहिर है कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन के बाद अब लाइफ धीरे धीरे पटरी पर लौट रही है. ऐसे में क्रिसमस का मौका हर किसी के लिए बेहद खास है. जिसे हर कोई अपने करीबियों के साथ सेलिब्रेट कर रहा है. जिसकी एक झलक बेबो और सैफ की इस डिनर पार्टी में भी देखने को मिल रही है. यह भी पढ़े: Kareena Kapoor Khan Announces Her New Book: करीना कपूर गर्भावस्था के अनुभवों पर प्रेग्नेंसी बाइबल लिखेंगी

 

 
 
 

View this post on Instagram

 
 
 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

इस डिनर डेट में करीना कपूर जहां ब्लैक कलर की वन शोल्डर ड्रेस में दिखाई दी वहीं करिश्मा कपूर ग्रीन शिमरी टॉप संग लॉन्ग ब्लैक शर्ट पहने नजर आई. रेड कलर की ड्रेस में सोहा अली खान भी किसी परी से कम नहीं लग रही थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2020 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).