करीना कपूर के साथ बेटे तैमूर का एअरपोर्ट पर दिखा स्टाइलिस्ट लुक, मासूमियत देख हो जाएंगे फिदा
वर्कफ्रंट की बात कर करे तो करीना कपूर खान का जलवा आने वाले समय में इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम में दिखाई देगा.
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की तरह उनके साहबजादे तैमूर (Taimur) भी काफी पॉपुलर हैं. मीडिया उनकी एक झलक के लिए घंटों इंतजार करता हैं. एक दौर ऐसा था जब तैमूर की हर दिन नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती थी. लेकिन सैफ और करीना के ऐतराज के बाद पैपराजी अब पहले की तरह तैमूर के पीछे नहीं रहता. ऐसे में अब तैमूर और करीना को एक साथ एअरपोर्ट पर पैपराजी ने स्पॉट किया है. जिसमें मां बेटे का जबरदस्त लुक देखते ही बन रहा है. दरअसल करीना और तैमूर एक साथ मुंबई एअरपोर्ट पर पहुंचे. दोनों को साथ देख पैपराजी इनकी फोटोज लेने से खुद को रोक नहीं पाया.
इस दौरान करीना कपूर ने बेहद ही ग्लेमर्स ड्रेस पहनी. ब्लैक टॉप और जीन्स के उनका ब्लू प्रिंटेड जैकेट काफी कमाल का लगा रहा था. तो वहीं तैमूर हमेशा की तरह एक बार फिर बेहद क्यूट अंदाज में दिखाई दिए. इस नन्हे नवाब ने चेक्ड शर्ट और डेनिम के साथ ब्लैक कलर का जींस पहन रखा था. इसके साथ ही एक कंधे पर एक बैग भी टांग रखा था. फोटोज में तैमूर की क्यूटनेस किसी को भी उनका दीवाना बना दे. आप भी देखिए उनकी ये खास तस्वीरें.
वर्कफ्रंट की बात कर करे तो करीना कपूर खान का जलवा आने वाले समय में इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम में दिखाई देगा. फिल्म में वो एक पुलिस ऑफिसर बनी है. जबकि आमिर खान के साथ वो लाल सिंह चड्ढा और करण जौहर की फिल्म तख़्त में भी नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2020 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

