RIP Rishi Kapoor: ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर हॉस्पिटल पहुंचे करीना कपूर खान और सैफ अली खान
ऋषि कपूर के निधन के बाद आलिया भट्ट वहां पर पहुंची. आलिया के बाद करीना कपूर खान और सैफ अली खान हॉस्पिटल में पहुंच गए है. करीना और सैफ दोनों मास्क पहने हुए नजर आए तो वहीं उनकी आंखे नम थी साथ ही उदासी उनके चेहरे पर साफ साफ झलक रही थी.
2018 से कैंसर जैसी बीमारी से जूझने के बाद आज सुबह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का निधन हो गया है. बीती रात सांस लेने में परेशानी होने के कारण उन्हें दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था. लेकिन आज सुबह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर दुखद खबर दी कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है.
ऋषि कपूर के निधन के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) वहां पर पहुंची. आलिया के बाद करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) हॉस्पिटल में पहुंच गए है. करीना और सैफ दोनों मास्क पहने हुए नजर आए तो वहीं उनकी आंखे नम थी साथ ही उदासी उनके चेहरे पर साफ साफ झलक रही थी. यह भी पढ़े- RIP Rishi Kapoor: ऋषि कपूर के निधन पर सलमान खान ने माफी मांगते हुए किया ट्वीट, लिखा- कहा सुना माफ, चिंटू सर
बता दें कि सैफ अली खान ने ऋषि कपूर के साथ लव आज कल में स्क्रीन शेयर की है. करीना ने भले ही बडे पर्दे पर उनके साथ कोई स्क्रीन शेयर नहीं की है लेकिन अस्सल जिन्दंगी में करीना अपने अंकल ऋषि के बेहद करीब थी. ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके परिवार की तरफ से स्टेटमेंट सामने आया है. स्टेटमेंट में लिखा है, हमारे प्यारे ऋषि कपूर आज सुबह 8.45 पर इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

