Kareena Kapoor ने अपने दूसरे बच्चे के लिए बना रही हैं अपना ड्रीम होम, देखें ये Photos
करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीना ने इंटीरियर डिजाइनर दर्शिनी के साथ फोटो शेयर की हैं जिसमें करीना इंटीरियर डिजाइनर को अपने 'ड्रीम होम' को सजाने के लिए निर्देश देती हुई नजर आ रही हैं.
बॉलीवुड की एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. करीना आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो शेयर कर फैंस का मनोरंजन करती हैं. करीना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें करीना इंटीरियर डिजाइनर के साथ खडी है और अपने अपार्टमेंट को नन्हे मेहमान के स्वागत के लिए डिजाइन करवाती नजर आ रही हैं.
करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीना ने इंटीरियर डिजाइनर दर्शिनी के साथ फोटो शेयर की हैं जिसमें करीना इंटीरियर डिजाइनर को अपने 'ड्रीम होम' को सजाने के लिए निर्देश देती हुई नजर आ रही हैं. करीना ने ब्लू कलर का गाउन पहना हुआ हैं. इस पोस्ट को करीना ने शेयर कर कैप्शन में लिखा, "2021 का पहला सेट. दोबारा अपनी पसंदीदा डिजाइनर के साथ. ड्रीम होम." इस फोटो में अपार्टमेंट के अंदर एक बड़ा बुक शेल्फ और छत पर टंगा हुआ झूमर भी दिखाई दे रहा है. यह भी पढ़े: Taimur Ali Khan Photo: करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर संग इनाया की क्यूट फोटो की शेयर, छू लेगी आपके भी दिल को

करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने सोशल मीडिया पर दुसरे बेबी की अनाउंसमेंट की थी. वर्कफ्रंट की बात करे तो करीना कपूर आमिर खान स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान की पत्नी के किरदार में नजर आएगी. इसके अलावा करण जौहर की फिल्म 'तख़्त' में नजर आएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2021 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

