ये पूर्व मुख्यमंत्री करना चाहता था Kareena Kapoor से शादी, पिता के चलते नहीं भेज पाया शादी का प्रस्ताव

करीना की लोगों के बीच किस तरह की पॉपुलारिटी रही है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी करीना कपूर के दीवाने थे. वो भी इस कदर की वो करीना से शादी भी करना चाहते थे.

अखिलेश यादव और करीना कपूर खान (PTI/Facebook)

बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) दोबारा मां बनने जा रही हैं. घर में आने वाले नन्हे मेहमान को लेकर पूरा परिवार खुश है. लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर भी करीना का जादू कम नहीं हुआ है. करीना के चाहनेवालों की संख्या लाखों में है. करीना की लोगों के बीच किस तरह की पॉपुलारिटी रही है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी करीना कपूर के दीवाने थे. वो भी इस कदर की वो करीना से शादी भी करना चाहते थे. लेकिन पिता के कारण उनका ये सपना पूरा नहीं हो सका है.

हम बात कर रहें है अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की. मुलायम सिंह यादव के बेटे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी करीना कपूर के दीवाने थे. इस बात का खुलासा किया है एक पोर्टल ने किया था. एक इवेंट में अखिलेश यादव से जब उनकी फेवरेट एक्ट्रेस के बारे में पूछा गया तो जवाब में अखिलेश ने करीना का नाम लिया था. इतना ही नहीं मजाक में बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि पिताजी ने अगर शादी के लिए हां कह दिया होता तो आज करीना कपूर खान नहीं बल्कि करीना कपूर यादव होती. जाहिर है अखिलेश ने ये बातें मजाक में कही थी लेकिन करीना के लिए उनकी दीवानगी तो साफ़ दिखी ही थी.

वैसे आपको बता दे कि अखिलेश यादव की बीवी डिंपल यादव भी काफी खूबसूरत हैं. उनकी खूबसूरती के आगे अखिलेश अपना दिल हार बैठे थे और शादी के लिए हां कह दी थी.

Share Now

\