बॉलीवुड

करीना कपूर की हॉट और फिट पर्सनालिटी के राज का हुआ खुलासा, Video देखकर छुट जाएंगे पसीने

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर अपनी हॉट पर्सनालिटी और स्लिम एंड ट्रिम फिगर के लिए काफी पॉपुलर हैं. एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ ही वो अपने फैशन सेन्स के लिए भी पसंद की जाती हैं. अपने साइज जीरो से लोगों को लुभाने वाली करीना इस लेवल की फिटनेस पाने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं.

करीना कपूर की हॉट और फिट पर्सनालिटी के राज का हुआ खुलासा, Video देखकर छुट जाएंगे पसीने
करीना कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपनी हॉट पर्सनालिटी और स्लिम एंड ट्रिम फिगर के लिए काफी पॉपुलर हैं. एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ ही वो अपने फैशन सेन्स के लिए भी पसंद की जाती हैं. अपने साइज जीरो से लोगों को लुभाने वाली करीना इस लेवल की फिटनेस पाने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं. सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो देखे होंगे जहां वो जिम में हार्ड वर्कआउट करती नजर आ चुकी हैं.

करीना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें वो योगा करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में करीना की ट्रेनर उनके साथ मौजूद हैं और उनका वीडियो शूट कर रही हैं. वहीं वो योगा मैट पर कसरत करती नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: भूमि पेडनेकर ने शेयर किया हॉट वर्कआउट Video, फिटनेस से लोगों को कर रही हैं इम्प्रेस

करीना जिम में कसरत करने के अलावा योगा, पाइलेट्स मशीन पर वर्कआउट और साथ ही बैलेंस्ड डाइट भी करती हैं. यही उनकी फिट पर्सनालिटी का राज है. करीना हाल ही में फिल्म 'अंग्रेजी मध्यम' में इरफान खान और राधिका मदन के साथ नजर आईं थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).