Kareena Kapoor ने शेयर की अपने दूसरे बेटे की FIRST PHOTO, पापा सैफ अली खान और भाई तैमूर संग शेयर की ये Cute तस्वीर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर भी लॉकडाउन के चलते अपने घर पर मौजूद हैं जहां वो अपने परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही हैं. करीना ने आज सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बेटे की फोटो शेयर की है जिसमें उनका परिवार बेहद क्यूट अंदाज में नजर आया है.
Kareena Kapoor Second Son Cute Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर भी लॉकडाउन के चलते अपने घर पर मौजूद हैं जहां वो अपने परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही हैं. करीना ने आज सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बेटे की फोटो शेयर की है जिसमें उनका परिवार बेहद क्यूट अंदाज में नजर आया है. फोटो में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ ही उनके नए राजकुमार दिखाई दे रहे हैं.
करीना ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरा वीकेंड कुछ ऐसा दिखता है...आपका क्या हाल है?" सोशल मीडिया पर इनकी इस फोटो को ढ़ेरों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं. फोटो में करीना ने अपने नन्हें राजकुमार के चेहरे को इमोजी से ढक दिया है.
View this post on Instagram
तस्वीर में सैफ अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ अपने बेबी के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस भी इसपर अपना प्यार बरसा रहे हैं. बता दें कि करीना ने 21 फरवरी, 2021 को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था.
पिता रणधीर कपूर ने बताया था कि करीना ने बेटे को जन्म दिया है. अपने इस बच्चे के जन्म के बाद सैफ और करीना ने मीडिया से आग्रह किया था कि वो उनके बच्चे की तस्वीरें न खींचें और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें. अपने वादे के मुताबिक करीना ने स्वयं आज अपने बेटे की झलक अपने तमाम फैंस को दिखाई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2021 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

