Kareena Kapoor के साथ बेटे Taimur Ali Khan ने बनाए मिटटी के बर्तन, मजेदार Video हुआ Viral
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ धर्मशाला में मौजूद हैं जहां की कुदरती हवाओं और खूबसूरत वादियों का ये भरपूर आनंद लेते नजर आ रहे हैं.
Taimur Ali Khan Learns Pottery: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ धर्मशाला में मौजूद हैं जहां की कुदरती हवाओं और खूबसूरत वादियों का ये भरपूर आनंद लेते नजर आ रहे हैं. करीना अक्सर अपने बेटे तैमूर को नई चीजें सिखाने और पढ़ाने में व्यस्त नजर आती हैं और आज भी वो कुछ ऐसा ही करती दिखीं. करीना ने आज सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज पोस्ट की है जिसमें वो बेटे तैमूर को मिटटी के बर्तन बनाना सिखाती हुई नजर आईं.
करीना आज धर्मशाला के धर्मकोट स्टूडियो (Dharmkot Studio) पहुंची जहां उन्होंने तैमूर को कुम्हार की कला सिखाई. करीना द्वारा पोस्ट किये गए इन फोटोज और वीडियोज में तैमूर मजे से अपनी मॉम के साथ पॉटरी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं.
देखें ये फोटोज और वीडियोज:
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
आपको बता दें कि सैफ इन दिनों अपनी फिल्म 'भूत पुलिस' (Bhoot Police) के लिए धर्मशाला में शूट कर रहे हैं. ऐसे में उनके साथ समय बिताने के लिए करीना और सैफ भी वहां मौजूद हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2020 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

