बॉलीवुड

Kangana Ranaut vs Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ और कंगना रनौत की लड़ाई ट्विटर ट्रेंड्स पर छाई, हर तरफ हो रही है चर्चा

दिलजीत दोसांझ और कंगना रनौत शुक्रवार को ट्विटर पर दिन भर छाए रहे. दिलजीतवर्सेजकंगना और दिलजीतडेस्ट्रॉयसकंगना जैसे हैशटैग्स ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं. मामले की शुरुआत कंगना के एक ट्वीट से हुई थी, जिसमें कंगना ने किसान आंदोलन में शामिल हुईं एक बुजुर्ग महिला को बिलकिस बानो बताया था

Kangana Ranaut vs Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ और कंगना रनौत की लड़ाई ट्विटर ट्रेंड्स पर छाई, हर तरफ हो रही है चर्चा
दिलजीत दोसांझ और कंगना रनौत (Photo Credits: Instagram)

Kangana Ranaut vs Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ और कंगना रनौत शुक्रवार को ट्विटर पर दिन भर छाए रहे. दिलजीतवर्सेजकंगना और दिलजीतडेस्ट्रॉयसकंगना जैसे हैशटैग्स ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं. मामले की शुरुआत कंगना के एक ट्वीट से हुई थी, जिसमें कंगना ने किसान आंदोलन में शामिल हुईं एक बुजुर्ग महिला को बिलकिस बानो बताया था, जो शाहीन बाग के प्रदर्शन में शामिल हुई थीं. कंगना ने कहा था कि यह महिला सौ रुपये के एवज में हर प्रदर्शन में उपस्थित हो जाती हैं.

दिलजीत ने इस बात पर कंगना की आलोचना की थी और जवाब में कहा था कि किसान आंदोलन में शामिल हुईं महिला बिलकिस बानो नहीं बल्कि महिंदर कौर हैं. इसके बाद कंगना ने अपना पोस्ट तो डिलीट कर दिया, लेकिन पलटवार करने से भी नहीं चूकीं. उन्होंने दिलजीत को करण जौहर का पालतू बताया.

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने दिलजीत दोसांझ को कहा- करण जौहर का पालतू, पंजाबी एक्टर ने भी किया पलटवार

इसके बाद दोनों कलाकारों के बीच तू तू- मैं मैं शुरू हो गई. एक यूजर ने इस पर कहा, "यह इंसान बहुत प्यारा है. आधिकारिक रूप से घोषित. हैशटैगदिलजीतडेस्ट्रॉयसकंगना."

एक ने लिखा, "बोलने की आजादी का यह मतलब नहीं है कि आप हमारे बुजुर्गो के बारे में भला-बुरा कहे. कंगना आप मांफी मांगे. हैशटैगदिलजीतडेस्ट्रॉयसकंगना. लव यू पाजी."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2020 10:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).