कंगना रनौत: मेरे बच्चों को मेरी जैसी जिंदगी नहीं मिले
कंगना रनौत को जल्द ही फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' में देखा जाएगा. फिल्म के पूरे होने पर कंगना ने मीडिया से बातचीत की.
कंगना रनौत को जल्द ही फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' में देखा जाएगा. फिल्म के पूरे होने पर कंगना ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई के बारे में बात करते हुए कहा कि, "मुझे लगता है कि उनका जीवन काफी दुखदायक था. उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी परेशानियों का सामना किया. ऐसी जिंदगी की कामना कोई किसी के लिए नहीं करता है, खासतौर पर उनके लिए तो बिल्कुल नहीं जिनसे आप प्यार करते हैं. कंगना ने आगे कहा कि, "मैं नहीं चाहती कि मेरे बच्चें मेरी जैसी जिंदगी जिए. मैंने जिंदगी में हर चीज के लिए लड़ा है और मुझे लगता है यही मेरे और रानी लक्ष्मीबाई के बीच समानता है."
कंगना ने यह भी कहा कि, "मुझे बिना लड़े कभी कुछ नहीं मिला. मैं न तो इस बात पर शर्मिंदा हूं और न ही मुझे इस बात पर गर्व है. मैं अपनी जिंदगी से सन्तुष्ट हूं लेकिन मैं अपने बच्चों के लिए ऐसा जीवन नहीं चाहती."
यह भी पढ़ें:- Shocking: कंगना रनौत से विवाद के बाद सोनू सूद ने फिल्म ‘मणिकर्णिका’ से किया एग्जिट?
आपको बता दें कि पहले ही फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' के सेट से कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. कंगना का लुक काफी दमदार है. साथ ही फिल्म का टीजर भी गांधी जयंती के अवसर पर रिलीज कर दिया गया था. इस फिल्म में कंगना के अलावा टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी नजर आएंगी. इस फिल्म से अंकिता अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है. इसके अलावा फिल्म में सुरेश ओबेरॉय और अतुल कुलकर्णी भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन क्रिश ने किया है और यह फिल्म 25 जनवरी, 2019 को रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2018 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

