Shocking: कंगना रनौत से विवाद के बाद सोनू सूद ने फिल्म ‘मणिकर्णिका’ से किया एग्जिट?
खबर है कि फिल्म के सेट पर सोनू सूद का कंगना रनौत के साथ विवाद हो गया जिसके बाद शूटिंग का काम बीच में ही छोड़कर वो वहां से चले गए
कंगना रनौत और विवाद का मानों गहरा नाता रहा है. इस बार वो अपनी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ को लेकर चर्चा में आ गई हैं. मीडिया में आई ताजा खबर के अनुसार, इस फिल्म में सदशिव की भूमिका निभा रहे सोनू सूद ने इस फिल्म को बीच मझधार में ही छोड़ दिया है. उन्होंने पूरी तरह इस फिल्म से एग्जिट ले लिया है. इसकी वजह कंगना रनौत ही बताई जा रही हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म के सेट पर कंगना की बॉसगिरी से सोनू बेहद नाराज हो गए और इसलिए शूटिंग बीच में ही छोड़कर चले गए.
‘मणिकर्णिका’ के सेट पर भिड़े सोनू और कंगना
‘मणिकर्णिका’ को लेकर शूटिंग जोरों शोरों से चल रही थी. यहां कंगना और सोनू अपने सीन्स को शूट करने के लिए मौजूद थे . फ्री प्रेस जर्नल की खबर के मुताबिक, कंगना शूटिंग के काम में काफी दखल दे रहीं थी और साथ ही सोनू को सीन्स शूट के लिए निर्देशन दे रहीं थी. अब सोनू जोकि बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं, कंगना के इस रवैये से चिढ़ गए. उन्होंने कहा कि ये फिल्म उन्होंने निर्देशक कृष के साथ साइन की थी तो फिर वो भला एक एक्टर के निर्देशन का पालन क्यों करें? इसी बात को लेकर कंगना और उनके बीच बहस हुई और वो शूटिंग का काम बीच में ही छोड़कर चल पड़े.
कंगना ने संभाली थी शूटिंग की कमान
कहा तो ये भी जा रहा है कि फिल्म ‘मणिकर्णिका’ में कंगना, सोनू के सीन्स को कट करके छोटा करना चाहती थी. दूसरी ओर अपने अन्य वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए निर्देशक कृष ने ‘मणिकर्णिका’ के काम से ब्रेक लिया हुआ था.
इसी दौरान उन्होंने फिल्म का काम कंगना को सौंपा. इंटरनेट पर एक शूटिंग क्लैप भी देखा गया जिसपर डायरेक्टर के तौर पर कंगना का नाम था. बताया गया कि कंगना इस फिल्म के लिए कंगना को अस्थायी रुप से डायरेक्टर की कुर्सी पर बिठाया गया है.
मझधार में अटकी ‘मणिकर्णिका’
खबर ये भी है कि अब सोनू के इस फिल्म से अचानक एग्जिट के चलते अब फिल्म के काम पर असर पड़ा है. फिल्म की शूटिंग तो डिले हो ही रही है साथ ही इसकी रिलीज में भी देरी हो सकती है.
कंगना के साथ इस विवाद को लेकर हमने सोनू से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन फिलहाल उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2018 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

