बॉलीवुड

करण जौहर की हाउस पार्टी को लेकर कंगना रनौत की बहन रंगोली का ट्वीट, इस शायरी का इस्तेमाल कर कसा तंज

करण जौहर की हाउस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बीते शनिवार केजो के घर बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा लगा था.करण जौहर की हाउस पार्टी पर कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने एक ट्वीट किया है.

करण जौहर की हाउस पार्टी को लेकर कंगना रनौत की बहन रंगोली का ट्वीट, इस शायरी का इस्तेमाल कर कसा तंज
करण जौहर और रंगोली चंदेल (Photo Credits: Twitter)

करण जौहर (Karan Johar) की हाउस पार्टी (House Party) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बीते शनिवार केजो के घर पर बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा लगा था. वीडियो में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, जोया अख्तर, विक्की कौशल और अयान मुख़र्जी जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं. सभी सितारे काफी एन्जॉय कर रहे थे. करण ने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया शेयर किया था. उन्होंने लिखा था कि, "शनिवार रात की वाइब्स."

करण जौहर की हाउस पार्टी पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) ने एक ट्वीट किया है. उन्होंने शायराना अंदाज में बॉलीवुड सितारों पर तंज कसा है. रंगोली ने लिखा कि, "हर इक जिस्म घायल, हर इक रूह प्यासी, निगाहों मे उलझन, दिलों में उदासी, ये दुनिया है या आलमे-बदहवासी, ये दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है..ये दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है!- साहिल लुधियानवी"

यह भी पढ़ें:- रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण समेत इन बॉलीवुड सितारों ने वीकेंड पर की 'हाउस पार्टी', करण जौहर ने शेयर किया वीडियो

आपको बता दें कि पार्टी के वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर सेलेब्स को काफी ट्रोल भी किया जा रहा था. भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा समेत कई यूजर्स का कहना था कि पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल किया गया है. हालांकि, कांग्रेसी नेता मिलिंद देवड़ा ने इसका विरोध करते हुए ट्विटर पर लिखा कि, "मेरी पत्नी भी उस पार्टी में मौजूद थी जो वीडियो में नजर आ रही हैं. वहां कोई भी नशे की हालत में नहीं था. जिन्हें आप नहीं जानते उनके बारे में झूठ फैलाना बंद करें. मुझे उम्मीद है कि आप माफी मांगेंगे."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2019 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).