Kangana Ranaut अपनी Bikini Photo के चलते हुईं Troll, एक्ट्रेस ने ये कह कर पढ़ाया धर्म का पाठ
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और सुर्खियों का पुराना नाता रहा है. वजह चाहे राजनीतिक हो, सामाजिक या फिर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी, कंगना अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा का विषय बन जाती हैं. हाल ही में उन्होंने इंटरनेट पर अपनी बेहद हॉट बिकिनी फोटो शेयर की थी जिसके बाद अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और सुर्खियों का पुराना नाता रहा है. वजह चाहे राजनीतिक हो, सामाजिक या फिर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी, कंगना अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा का विषय बन जाती हैं. हाल ही में उन्होंने इंटरनेट पर अपनी बेहद हॉट बिकिनी फोटो शेयर की थी जिसके बाद अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. कई लोग उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए उसे सनातन और हिंदू धर्म के खिलाफ बता रहे हैं. इस बात को लेकर कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.
कंगना ने ट्विटर पर लिखा, "कुछ लोग मेरी बिकिनी पिक्चर देखकर मुझे धर्म और सनातन का लेक्चर दे रहे हैं, अगर कभी मां भैरवी बाल खोल, वस्त्रहीन, खून पीने वाली छवि लेकर सामने आ जाए तो तुम्हारा क्या होगा? तुम्हारी तो फट जाएगी और खुद को भक्त कहते हो? धर्म पे चलो उसके ठेकेदार मत बनो.... जय श्री राम."
कुछ लोग मेरी बिकिनी पिक्चर देखकर मुझे धर्म और सनातन का लेक्चर दे रहे हैं, अगर कभी माँ भैरवी बाल खोल, वस्त्रहीन, ख़ून पीने वाली छवि लेकर सामने आ जाए तो तुम्हारा क्या होगा? तुम्हारी तो फट जाएगी और ख़ुद को भक्त कहते हो? धर्म पे चलो उसके ठेकेदार मत बनो.... जय श्री राम 🙏 pic.twitter.com/AIyNrSiTTT
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) December 23, 2020
कंगना ने आज अपनी बिकिनी फोटो पोस्ट की थी जिसमें वो मेक्सिको के एक बीच पर हॉट अंदाज में बैठी नजर आईं. फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने तुलुम, मेक्सिको की अपनी यादगार वेकेशन के पलों को फैंस के साथ साझा किया था.
View this post on Instagram
लेकिन उनकी ये तस्वीर कुछ ही समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई और लोग उन्हें धर्म का पथ पढ़ाने लगे. गौरतलब है कि ट्विटर पर आपत्तिजनक ट्वीट्स को लेकर कंगना के खिलाफ कोर्ट केस भी जारी है जिसमें तय तारीखों पर सुनवाई भी जारी है.
बात करें वर्कफ्रंट की तो कंगना कई सारे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं जिनमें थलाइवी, तेजस, धाकड़ और अपराजित अयोध्या जैसे नाम शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2020 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

