बॉलीवुड

Priyanka Chopra के समर्थन में उतरीं Kangana Ranaut ने Shah Rukh Khan और Karan Johar पर लगाए बेहद गंभीर आरोप, बोलीं - 'KJo-SRK की दोस्ती के कारण PC को छोड़ना पड़ा बॉलीवुड'

कंगना ट्वीट में लिखा, मीडिया ने करण जौहर के साथ प्रियंका के मनमुटावों के बारे में खूब लिखा था, क्योंकि करण जौहर की शाहरुख खान के साथ दोस्ती थी. फिर मूवी माफिया को तो हमेशा से ही कमजोर और आउटसाइडर्स की तराश रहती है.

Priyanka Chopra के समर्थन में उतरीं Kangana Ranaut ने Shah Rukh Khan और Karan Johar पर लगाए बेहद गंभीर आरोप, बोलीं - 'KJo-SRK की दोस्ती के कारण PC को छोड़ना पड़ा बॉलीवुड'
प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत (Photo Credits: Instagram)

Kangana Ranaut Claims Karan Johar Banned Priyanka Chopra: बॉलीवुड व हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में चौकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड राजनीति के कारण उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था. उन्हें कॉर्नर कर दिया गया था, जिसके चलते उन्हें काम की तलाश में अमेरिका जाना पड़ा. अब इस पर कंगना रनौत भी सामने आ गई हैं और उन्होंने पीसी की समर्थन करते हुए करण जौहार और शाहरुख खान पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा - लोगों ने प्रियंका केखिलाफ गुट बना लिया था, उन्हें बुली किया गया और फिल्म इंडस्ट्री से निकाल दिया गया. यानी जिस महिला ने अपने दम पर सब हासिल किया, लोगों ने उसे ही भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया गया. हर कोई जानता है कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था.

कंगना ने अगले ट्वीट में लिखा, मीडिया ने करण जौहर के साथ प्रियंका के मनमुटावों के बारे में खूब लिखा था, क्योंकि करण जौहर की शाहरुख खान के साथ दोस्ती थी. फिर मूवी माफिया को तो हमेशा से ही कमजोर और आउटसाइडर्स की तराश रहती है, ऐसे में  प्रियंका चोपड़ा के रूप में उसे सही पंचिंग बैग मिल गया. इसके बाद तो प्रियंका को इस हद तक हैरेस किया गया कि उन्हें तंग आकर भारत को छोड़कर जाना पड़ा.

कंगना ने अगले ट्वीट में लिखा, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान भी आउटसाइडर थे लेकिन उनके समय में इंडस्ट्री का कल्चर उतना खराब नहीं था. इसे करण जौहर जैसे लोगों ने खराब किया है. इस बेहूदा, ईर्ष्यालु और जहरीले इंसान को फिल्म इंडस्ट्री के कल्चर और वातावरण को बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2023 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).