Kadak Singh Trailer: पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘कड़क सिंह’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी. ‘पिंक’ और ‘लॉस्ट’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने ‘कड़क सिंह’ का डायरेक्शन किया है. इस फिल्म को एक आकर्षक थ्रिलर के रूप में पेश किया गया है. इस फिल्म में एक्ट्रेस संजना सांघी ने भी काम किया है. पंकज त्रिपाठी, ‘कड़क सिंह’ में एके श्रीवास्तव का किरदार निभा रहे हैं जिसे भूलने की बीमारी है. फिल्म में किरदार की बीमारी उसकी बीती जिंदगी के रहस्यों से पर्दा उठाती है.
यहां देखें फिल्म ‘कड़क सिंह’ का ट्रेलर-
Ek haadsa.
4 kahaaniyaan.
1 blurry truth.
Will #KadakSingh be able to find his truth? Trailer Out Now!#KadakSinghOnZEE5@TripathiiPankaj @parvatweets #SanjanaSanghi @JayaAhsan2 pic.twitter.com/zrjavRpLaE
— ZEE5 (@ZEE5India) November 20, 2023













QuickLY