कबीर खान की फ़िल्म '83 में पंकज त्रिपाठी प्रबंधक पीआर मान सिंह की भूमिका में आएंगे नज़र!
अभिनेता पंकज त्रिपाठी भारत के 1983 क्रिकेट विश्व कप जीत पर आधारित कबीर खान की जीवनी नाटक फ़िल्म 83 में पीआर मान सिंह की भूमिका निभाएंगे, जिसका निर्माण मधु मंटेना, विष्णु इंदुरी और कबीर खान द्वारा किया गया है.
अभिनेता पंकज त्रिपाठी भारत के 1983 क्रिकेट विश्व कप जीत पर आधारित कबीर खान की जीवनी नाटक फ़िल्म 83 में पीआर मान सिंह की भूमिका निभाएंगे, जिसका निर्माण मधु मंटेना, विष्णु इंदुरी और कबीर खान द्वारा किया गया है. पंकज त्रिपाठी ने अपनी भूमिका और निर्देशक कबीर खान के बारे में बात करते हुए कहा कि कबीर की फिल्में उन्हें हमेशा प्रेरित और प्रभावित करती है.
पंकज त्रिपाठी ने याद करते हुए बताया कि,"वह मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं और हमने कई बार मुलाकात की है लेकिन कभी साथ काम करने का मौका नहीं मिला. फिर एक दिन, उन्होंने मुझे 83 की कहानी सुनाने के लिए बुलाया और कुछ मौकों पर, कहानी ने मुझे झंझोड़ कर रख दिया था.”
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने अंतिम मैच नहीं देखा था जिसमें डार्क हॉर्स इंडिया ने टीम वेस्ट इंडीज को लॉर्ड्स पर 43 रनों से हराया दिया था. साथ ही, पंकज रेडियो पर क्रिकेट कमेंट्री भी सुना करते थे क्योंकि उनके पास उस समय टीवी सेट नहीं था. पंकज त्रिपाठी ने कहा, '' उस समय मेरी उम्र लगभग आठ या नौ के आसपास रही होगी, लेकिन मैंने अखबारों में जीत के बारे में पढ़ा था."
"यह एक प्रेरणादायक कहानी है और मैं फिल्म का हिस्सा बन कर बहुत उत्साहित हूं." रणवीर सिंह ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का किरदार निभाने की तैयारी शुरू कर दी है, वही मधु मंटेना, विष्णु इंदुरी और कबीर द्वारा निर्मित इस फ़िल्म में पंकज त्रिपाठी टीम के मैनेजर पीआर मान सिंह का किरदार निभाएंगे.
यह भी पढ़ें: संदीप पाटिल के बेटे चिराग पाटिल फिल्म ’83 में निभाएंगे अपने पिता की भूमिका
साल 1983 के विश्व कप की ऐतिहासिक जीत पर आधारित, कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे. फिल्म '83 रणवीर सिंह की हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनने वाली पहली त्रिभाषी फिल्म होगी.
इस यादगार जीत को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक ख़ासा उत्साहित है. इससे पहले, निर्माताओं ने 83 में विश्व कप उठाने वाली पूरी पूर्व टीम के साथ फिल्म की घोषणा करते हुए एक कार्यक्रम की मेजबानी की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2019 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

