England National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 1st Test Match Live Scorecard Update: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 4 जून से खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में खेला जा रहा है. यह मुकाबला आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का हिस्सा है. न्यूजीलैंड की टीम शानदार फॉर्म में इस सीरीज में उतर रही है और हाल ही में आयरलैंड को एकमात्र टेस्ट मुकाबले में हराया था. दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से हार झेलने के बाद वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि जीत के साथ कोई भी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इंग्लैंड की कप्तानी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान टॉम लैथम (Tom Latham) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: IND vs AFG Test: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भारतीय खिलाड़ी बना सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड, केएल राहुल और शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज यानी 4 जून से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो गई है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं टॉस होते ही लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के नाम एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हो गई. दरअसल, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा यह मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर आयोजित होने वाला 150वां टेस्ट मैच है.
इसी के साथ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड 150 टेस्ट मैचों की मेजबानी करने वाला दुनिया का पहला क्रिकेट मैदान बन गया है. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पहले से ही दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों की मेजबानी करने वाला मैदान रहा है. अब इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ इस मैदान ने क्रिकेट इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है.
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में साल 1884 में खेला गया था पहला टेस्ट मैच
लंदन में स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड दुनिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदानों में से एक है. इस मैदान को क्रिकेट का मक्का और "होम ऑफ क्रिकेट" भी कहा जाता है. लॉर्ड्स में पहला टेस्ट मैच 21 जुलाई 1884 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था.
इसके बाद से इंग्लैंड दौरे पर आने वाली लगभग हर बड़ी टीम ने इस मैदान पर टेस्ट मैच खेला है. वर्षों से यह मैदान क्रिकेट के कई यादगार और ऐतिहासिक पलों का गवाह बना है. लॉर्ड्स ने विश्व क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट और महत्वपूर्ण मुकाबलों की सफल मेजबानी की है.
भारत के लिए खास है लॉर्ड्स का मैदान
भारतीय क्रिकेट इतिहास में भी लॉर्ड्स का मैदान बेहद खास स्थान रखता है. टीम इंडिया ने इसी मैदान पर अपना पहला वनडे विश्व कप खिताब जीता था. साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर विश्व क्रिकेट में नया इतिहास रचा था.
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में दुनिया का सबसे पुराना क्रिकेट संग्रहालय भी मौजूद है. यहां क्रिकेट की प्रसिद्ध एशेज अर्न ट्रॉफी रखी हुई है. एशेज अर्न क्रिकेट इतिहास की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफियों में से एक मानी जाती है, जो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली ऐतिहासिक एशेज टेस्ट सीरीज का प्रतीक है.
लॉर्ड्स पर अब तक ऐसा है टेस्ट रिकॉर्ड
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे 150वें टेस्ट को छोड़ दें तो लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक 149 टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से 54 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं 44 मुकाबलों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को सफलता मिली है. इसके अलावा 51 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं.
बारिश की वजह से काफी देर रुका रहा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड मैच
मौजूदा मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हालांकि बारिश के कारण मैच की शुरुआत प्रभावित हुई और खेल काफी देर तक रुका रहा. बाद में मुकाबला शुरू हुआ, लेकिन लंच ब्रेक निर्धारित समय से पहले लेना पड़ा. पहले दिन के शुरुआती सत्र की समाप्ति तक इंग्लैंड ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए थे. इंग्लैंड को पहला झटका एमिलियो गे के रूप में लगा, जिन्हें काइल जैमीसन ने आउट किया. वहीं बेन डकेट 12 रन और जैकब बेथेल 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे.













QuickLY