जरुरी जानकारी

John Abraham ने फिल्म Ek Villain Returns का पोस्टर किया शेयर, कहा- इस कहानी का हीरो ही विलेन है

जॉन अब्राहम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया हैं. इस पोस्टर को शेयर कर रिलीज डेट शेयर करते हुए फिल्म के रिलीज का काउंटडाउन शेयर किया है. इस रोमांचक पोस्टर को शेयर कर शानदार कैप्शन देते हुए जॉन ने लिखा, "इस कहानी का हीरो विलेन हैं! एक विलेन रिटर्न्स 11 फरवरी 2022.

John Abraham ने फिल्म Ek Villain Returns का पोस्टर किया शेयर, कहा- इस कहानी का हीरो ही विलेन है
जॉन अब्राहम (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम (John Abraham) ने अपनी आगामी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' (Ek Villain Returns) का पोस्टर शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी. मोहित सुरी (Mohit Suri) की सुपरहिट फिल्म 'एक विलेन' की फ्रेंचाईजी एक्शन थ्रिलर फिल्म में जॉन अब्राहम की दमदार एंट्री हुई है. बालाजी प्रोडक्शन की इस फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और तारा सूतारिया (Tara Sutaria) नजर आएंगे.

जॉन अब्राहम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया हैं. इस पोस्टर को शेयर कर रिलीज डेट शेयर करते हुए फिल्म के रिलीज का काउंटडाउन शेयर किया है. इस रोमांचक पोस्टर को शेयर कर शानदार कैप्शन देते हुए जॉन ने लिखा, "इस कहानी का हीरो विलेन हैं! एक विलेन रिटर्न्स 11 फरवरी 2022." जॉन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जॉन के इस पोस्ट को चंद मिनिटों में ही 45 हजार से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं. वहीं उनके कई सारे फैंस कमेंटस कर खूब रिएक्शन दे रहे है. यह भी पढ़े: Satyamaev Jayate 2: फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ में जॉन अब्राहम का दिखेगा डबल रोल, एक्टर ने 15 किलो वजन घटाया 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

बता दें की 'एक विलेन रिटर्न्स' 2014 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एक विलेन' की फ्रेंचाईजी हैं. इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आमना शरीफ नजर आए थे.

वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म 'सत्यमेव जयते' में भी नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2021 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).