बॉलीवुड

47 साल की उम्र में भी जॉन अब्राहम हैं बॉलीवुड के हॉट और हैंडसम एक्टर, जानिए उनसे जुड़ी कई दिलचस्प बातें

जॉन अब्राहम की गिनती भले ही एक परफेक्ट एक्टर के तौर पर ना होती हो. लेकिन हाल ही में आई अपनी कई देशभक्ति पर बनी फिल्मों के दम पर जॉन ने अपनी जगह मजबूत कर ली है.

47 साल की उम्र में भी जॉन अब्राहम हैं बॉलीवुड के हॉट और हैंडसम एक्टर, जानिए उनसे जुड़ी कई दिलचस्प बातें
जॉन अब्राहम (Image Credit: Instagram)

एक्टर, प्रोड्यूसर और फिटनेस आइकॉन जॉन अब्राहम (John Abraham) आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं. साल 2003 में फिल्म जिस्म से बॉलीवुड (Bollywood) में डेब्यू करने वाले जॉन अब्राहम की गिनती भले ही एक परफेक्ट एक्टर के तौर पर ना होती हो. लेकिन हाल ही में आई अपनी कई देशभक्ति पर बनी फिल्मों के दम पर जॉन ने अपनी जगह मजबूत कर ली है. आज जॉन एक सफल प्रोड्यूसर भी हैं. बतौर प्रोड्यूसर जॉन की फिल्म विक्की डोनर (Vicky Donor) नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है. तो वहीं 47 साल की उम्र में भी जॉन अपनी फिटनेस के दम पर वो एक फिटनेस आइकॉन के तौर पर पहचाने जाते हैं. लोग उनके जैसी बॉडी पाने के सपने देखते हैं. जॉन के इस खास जन्मदिन पर आइए जानते है उनसे जुड़ी कई दिलचस्प बातें.

31 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले जॉन अब्राहम का पहले फरहान नाम था. लेकिन फिर उन्होंने इसे बदल कर जॉन अब्राहम कर दिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham) on

फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले जॉन मीडिया प्लानर थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham) on

फिल्म जिस्म की असफलता के बाद जॉन अब्राहम को एक ज्योतिषी ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की सलाह दी थी. लेकिन आज जॉन इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में आते हैं.

 

View this post on Instagram

 

Have a habit of lifting cars, bikes, people :) . . . . #johnabraham #ja #jaentertainment #fitness #lifting #health #force1 #force2

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham) on

प्रिया रुंचाल से शादी करने से पहले जॉन अब्राहम ने बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस बिपाशा बासु को 9 साल तक डेट किया. दोनों शादी भी करने वाले थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham) on

जॉन अब्राहम का भले ही फिल्मी बैकग्राउंड ना रहा हो लेकिन वो रितिक रोशन, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा उनके स्कूल फ्रेंड्स थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham) on

जॉन अब्राहम को बाइकों का काफी शौक है. जॉन के पास इंटरनेशनल लेवल के कई बड़े ब्रांड की बाइकें हैं.

 

View this post on Instagram

 

My babies !! . . #superbikes

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham) on

बिपाशा बासु ने एक बार कहा था कि जॉन उनसे ज्यादा उनकी बाइक के दीवाने हैं. जिससे उन्हें काफी जलन होती है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2019 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).