Jogi Song Crossed 1 Million Views: Let's Get LOUDER यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ गाना 'जोगी' को मिला दर्शकों का भरपूर प्यार, 1 मिलियन से अधिक व्यूज!
Lets Get LOUDER (Photo Credits: Instagram)

Jogi Crossed 1 Million Views: मशहूर गायक सलमान अली और अमित मिश्रा द्वारा गाया गया गाना 'जोगी' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. गाने ने एक मिलियन से अधिक व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. इस गाने को Let's Get LOUDER द्वारा प्रस्तुत किया गया है और इसी नाम के यूट्यूब चैनल पर हप्ते भर पहले रिलीज किया गया था. 'जोगी' एक मनोरम सूफी लोक-फ्यूजन गाना है, जो आश्चर्यजनक दृश्यों से भरपूर है, जिसमें शिवलिंग और नदी जैसे धार्मिक प्रतीक शामिल हैं. यह गाना पारंपरिक धुनों को समकालीन शैली के साथ मिलाकर एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करता है. राज आशू द्वारा रचित और सीपी झा द्वारा लिखित, 'जोगी' में फ्रेडी दारुवाला मुख्य भूमिका में हैं. इस गाने के रिलीज होते ही संगीत जगत में निश्चित रूप से धूम मचनी शुरु हो गई है.  शानदान दृश्यों और बेहतरीन लिरिक्स के साथ रिलीज हुआ Jogi गाना, Salman Ali और Amit Mishra की मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज में सूफी संगीत का जादू (Watch Video)

'जोगी' गाना के 1 मिलियन व्यूज पार:

देखें 'जोगी' गाना: