बॉलीवुड

फिल्म 'शकुंतला देवी-ह्यूमन कंप्यूटर' में विद्या बालन के ऑनस्क्रीन पति का किरदार निभाएंगे जीशु सेनगुप्ता

बांग्ला फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता जीशु सेनगुप्ता फिल्म शकुंतला देवी-ह्युमन कंप्यूटर में अभिनेत्री विद्या बालन के पति का किरदार निभाएंगे. इस बारे में जीशु ने कहा शकुंतला देवी- ह्युमन कंप्यूटर' का हिस्सा बनकर और उनके पति परितोष बनर्जी का किरदार निभाने को लेकर मैं रोमांचित हूं. हमने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और मैंने कुछ प्यारे दृश्यों की शूटिंग पूरी भी कर ली है.

फिल्म 'शकुंतला देवी-ह्यूमन कंप्यूटर' में विद्या बालन के ऑनस्क्रीन पति का किरदार निभाएंगे जीशु सेनगुप्ता
जीशु सेनगुप्ता (Photo Credits: IANS)

बांग्ला फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता जीशु सेनगुप्ता (Jisshu Sengupta) फिल्म 'शकुंतला देवी- ह्यूमन कंप्यूटर' (Shakuntala Devi - Human Computer) में अभिनेत्री विद्या बालन के पति का किरदार निभाएंगे. इस बारे में जीशु ने कहा, "'शकुंतला देवी- ह्युमन कंप्यूटर' का हिस्सा बनकर और उनके पति परितोष बनर्जी (Paritosh Banerjee) का किरदार निभाने को लेकर मैं रोमांचित हूं. हमने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और मैंने कुछ प्यारे दृश्यों की शूटिंग पूरी भी कर ली है."

'शकुंतला देवी- ह्युमन कंप्यूटर' में दोनों कलाकार दूसरी बार साथ नजर आएंगे. अभिनेता ने कहा विद्या के साथ काम करना हमेशा मजेदार रहता है. सेट पर जब वह आसपास रहती हैं, तो कोई भी पल बोरियत भरा नहीं होता है.

यह भी पढ़ें: विद्या बालन का शॉकिंग खुलासा, कहा- फिल्म डायरेक्टर बार-बार रूम में चलने कहता था

हम हमेशा हंसती मुस्कुराती और मजाक करती रहती है. अनु मेनन (निर्देशक) के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा है! वह काफी शानदार हैं! उन्हें पता होता है कि उन्हें क्या चाहिए. शकुंतला देवी' को 'मानव कंप्यूटर' के रूप में जाना जाता था, उनके जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग मुंबई में हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2019 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).