बॉलीवुड

JEE, NEET Exams: स्टूडेंट का रोता वीडियो देख पिघला सोनू सूद का दिल, 3 राज्यों के जरूरतमंद स्टूडेंट्स को सेंटर तक पहुंचाने का दिलाया भरोसा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक स्टूडेंट ने रोते हुए वीडियो बनाया है. साथ ही बताया है कि उसका घर एग्जाम सेंटर से दूर है और बाढ़ और कोरोना काल में सेंटर तक पहुंचने में हजारों रुपए मांगे जा रहे हैं.

JEE, NEET Exams: स्टूडेंट का रोता वीडियो देख पिघला सोनू सूद का दिल, 3 राज्यों के जरूरतमंद स्टूडेंट्स को सेंटर तक पहुंचाने का दिलाया भरोसा
सोनू सूद (Photo Credits: Instagram/Twitter)

इस समय देश में JEE और NEET Exams को लेकर बहस छिड़ी हुई है. पहले कोरोना वायरस अब कई राज्यों में आई बाढ़ के कारण स्टूडेंट्स एग्जाम सेंटर तक ना जा पाने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में कई स्टूडेंट्स सोशल मीडिया पर इस बात के एग्जाम को पोस्टपोन करने की मांग कर रहे हैं. जबकि सरकार इसे कराने के पक्ष में नजर आ रही हैं. केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक (Education Minister Ramesh Pokhriyal) ने लोगों और राजनीतिक दलों से इस मुद्दे पर बेवजह विरोध और राजनीति नहीं करने की अपील की है. हालांकि अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) भी इस एग्जाम को पोस्टपोन करने के पक्ष में रहें हैं. लेकिन अब जब सरकार इसे कराने के लिए तत्पर दिखाई दे रही है. ऐसे में सोनू सूद ने बाढ़ पीड़ित राज्यों के स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर तक पहुंचाने का बीड़ा लिया है.

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक स्टूडेंट ने रोते हुए वीडियो बनाया है. साथ ही बताया है कि उसका घर एग्जाम सेंटर से दूर है और बाढ़ और कोरोना काल में सेंटर तक पहुंचने में हजारों रुपए मांगे जा रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद सोनू सूद ने भरोसा दिलाया है कि वो उन तमाम स्टूडेंट्स की मदद करेंगे. जो बाढ़ ग्रसित राज्यों में रह रहें हैं और ट्रेवेल करने में असमर्थ हैं. जिसके लिए सोनू ने सभी डिटेल मांगी है.

आपको बता दे कि जब से कोरोना वायरस ने देश में हमला बोला है. सोनू सूद लोगों के लिए एक मसीहा बनकर उभरे हैं. फिर चाहे फंसे लोगों को उनके घर पहुंचना हो या फिर गरीबों को खाना खिलाना. कोरोना वारियर्स के रहने की व्यवस्था हो या फिर जरूरतमंदों के लिए नौकरी की. सोनू सूद हर बार लोगों की मदद के लिए खड़े रहें हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).