बॉलीवुड

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के शादी की खबर पर जावेद अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात

शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम पर फरहान संग फोटो शेयर करके उन्हें अपना अपना बेटर हाफ बताया था. जिसके बाद से ही इनकी शादी की बातें होनी शुरू हो गई.

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के शादी की खबर पर जावेद अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात
फरहान, शिबानी और जावेद अख्तर (Instagram/PTI)

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) पिछले 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन फरहान अख्तर के इस बर्थडे के बाद दोनों के शादी की खबरें सामने आने लगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर फिल्म तूफान (Toofan) की रिलीज के पहले भी शादी करके फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं. हालांकि ना तो फरहान ने और ना ही शिबानी ने इस मामले में कोई रिएक्शन दिया है. लेकिन अब फरहान के पिता और मशहूर राइटर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने दोनों की शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत करते जावेद अख्तर ने कहा उन्हें इस बारे में पता नहीं है. लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चे बहुत सीक्रेट रखते हैं.

जावेद अखतर से जब शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “मुझे भी अभी आपसे ही पता चला है. मैं फरहान के जन्मदिन पर उसके साथ ही था. लेकिन उसने मुझे ऐसा कुछ भी नहीं बताया. लेकिन आप नहीं जानते बच्चे बहुत छिपाते हैं.” इसके साथ ही जावेद अख्तर ने शिबानी पर पूछे जाने को लेकर कहा कि “मैं उससे कई बार मिल चुका हूं वो बहुत प्यारी लड़की है.”

वैसे आपको बता दे कि 9 जनवरी का दिन को शिबानी दांडेकर के लिए काफी अहम है क्योंकि इसी दिन फरहान अख्तर संग उनकी बहन अनुष्का भी अपना बर्थडे मानती है. शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम पर फरहान संग फोटो शेयर करके उन्हें अपना अपना बेटर हाफ बताया था. जिसके बाद से ही इनकी शादी की खबरें और तेजी से वायरल हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2020 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).