क्या 2020 में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर करने जा रहे हैं शादी? ये बड़ी जानकारी आई सामने
खबर के मुताबिक फरहान और शिबानी फिल्म तूफान की रिलीज के बाद शादी की प्लानिंग कर रहे थे. लेकिन अब ये उससे पहले ऐसा करके अपने फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं.
पिछले 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) क्या इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे? क्योंकि खबरें आ रही हैं कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इस साल के अंत में शादी कर अपना घर बसा सकते हैं. मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक फरहान और शिबानी फिल्म तूफान की रिलीज के बाद शादी की प्लानिंग कर रहे थे. लेकिन अब ये उससे पहले ऐसा करके अपने फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं. हालांकि फरहान और शिबानी संग उनके परिवार ने शादी को लेकर कोई भी बात नहीं कही है. लेकिन माना जा रहा है कि बॉलीवुड का ये कपल इस साल हर हाल में शादी के बंधन में बंधना चाहता है.
वैसे आपको बता दे कि 9 जनवरी का दिन को शिबानी दांडेकर के लिए काफी अहम है क्योंकि इसी दिन फरहान अख्तर संग उनकी बहन अनुष्का भी अपना बर्थडे मानती है. ऐसे में शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम पर फरहान संग फोटो शेयर करके उन्हें अपना अपना बेटर हाफ बताया था. जिसके बाद से ही इनकी शादी की खबरें और तेजी से वायरल हुई. यह भी पढ़े: फरहान अख्तर के जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने रोमांटिक फोटो पोस्ट करके कहा- लव यू
आपको बता दे कि शिबानी दांडेकर से पहले फरहान का नाम श्रद्धा कपूर के साथ भी खूब जुड़ा. लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते पर हमेशा चुप्पी साधे रखी. वैसे फरहान की पहली शादी साल 2000 में अधुना भावनी से हुई थी. जिसके बाद दोनों ने 2016 में तलाक ले लिया. दोनों की 2 बेटियां भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2020 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

