जाह्नवी कपूर ने दिया बयान, कहा- लोकप्रियता से ज्यादा फिल्में महत्वपूर्ण
अभिनेत्री जाह्न्वी कपूर (Janhvi Kapoor) का कहना है कि उनके लिए लोकप्रियता से ज्यादा फिल्में महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वह लोकप्रियता का अनुभव बचपन से करती रही हैं...
मुंबई: अभिनेत्री जाह्न्वी कपूर (Janhvi Kapoor) का कहना है कि उनके लिए लोकप्रियता से ज्यादा फिल्में महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वह लोकप्रियता का अनुभव बचपन से करती रही हैं. जाह्न्वी ने यहां रविवार को हेलो! हॉल ऑफ फेम अवार्ड्स 2019 (Hello! Hall of fame awards 2019) के दौरान मीडिया से कहा, "मैं लोकप्रियता का अनुभव बचपन से करती रही हूं, इसलिए अब मेरे लिए लोकप्रिय होने से ज्यादा काम, अभिनय और फिल्में महत्वपूर्ण हैं."
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्न्वी ने पिछले साल फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत की थी. अभिनेत्री फिलहाल भारतीय वायुसेना की महिला लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक पर काम कर रही हैं, जिन्होंने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था.
यह भी पढ़ें: जाह्न्वी कपूर ने मुंबई पुलिस के ‘धड़क’ के मीम पर कुछ यूं दिया जवाब
आपको बता दें कि जाह्नवी ने फिल्म 'धड़क' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. यह फिल्म 2016 में आई मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक थी. इस फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले निर्मित किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2019 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

