बॉलीवुड

Janhvi Kapoor Photos: जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, बन जाएंगे फैन

जान्हवी ने एक बार फिर बेहद ही दिलचस्प तस्वीरें शेयर की है. जिसे देखने के बाद कोई भी उनका फैन बन जाए. जान्हवी का अंदाज तस्वीरों में देखने लायक है.

Janhvi Kapoor Photos: जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, बन जाएंगे फैन
जान्हवी कपूर (Image Credit: Yogen Shah)

महज कुछ फिल्मों के अंदर ही जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान पुख्ता कर ली है. उनकी गिनती आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है. यही वजह है कि उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है. सोशल मीडिया पर जान्हवी के प्रति लोगों का प्यार तो देखते ही बनता है. इंस्टाग्राम पर जान्हवी को लाखों लोग फॉलो करते हैं और उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते हैं. तो वही जान्हवी भी अपने फैंस को निराश नहीं करती और वह आए दिन अपनी नई नई तस्वीरें शेयर करते रहती है.

ऐसे में जान्हवी ने एक बार फिर बेहद ही दिलचस्प तस्वीरें शेयर की है. जिसे देखने के बाद कोई भी उनका फैन बन जाए. लेटेस्ट फोटो में एक्ट्रेस ग्रीन कलर के गाउन में नजर आ रही हैं. जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. जान्हवी का अंदाज तस्वीरों में देखने लायक है. कैमरे पर पोज देती जान्हवी भी काफी कमाल की लग रही हैं. जान्हवी ने इस फोटो को 1 घंटे पहले ही अपने इंस्टा पर शेयर किया है. जबकि उन्हें साढ़े 3 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. जो जान्हवी की पॉपुलारिटी को साफ दिखाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

आपको बता दें कि जानवी कपूर को इंस्टाग्राम पर 12 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर आने वाले दिनों में दोस्ताना और तख्त जैसी मेगा बजट फिल्मों में नजर आने जा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2021 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).