व्हाइट सीक्विन साड़ी में Janhvi Kapoor ने ढाया कहर, तस्वीरें देखकर फैंस बोले- 'हूर की परी' (View Pics)
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह सफेद रंग की सीक्विन साड़ी में नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में जाह्नवी बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
Janhvi Kapoor Hot Pics: बॉलीवुड की बेबाक अदाकारा जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए हैं. इन तस्वीरों में जाह्नवी सफेद रंग की सीक्विन से सजी खूबसूरत साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही है. खुले बाल, हल्का मेकअप और सिल्वर झुमकों के साथ उनका पूरा लुक बेहद एलिगेंट और अट्रैक्टिव है. एक तस्वीर में वह पोज देते हुए नजर आ रही हैं, तो दूसरी में वह हवा में उड़ती हुई सीक्विन को निहार रही हैं. लुक परोस रही हैं, चाय नहीं, Aisha Sharma के स्टाइलिश वीडियो ने मचाया तहलका (Watch Video)
कुछ ही घंटों में इन तस्वीरों को लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं. फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक फैन ने लिखा, "आप किसी हूर की परी लग रही हैं!" वहीं दूसरे ने लिखा, "आपने सफेद रंग को इतना खूबसूरत बना दिया है!"
देखें जान्हवी कपूर की हॉट तस्वीरें:
View this post on Instagram
जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 23 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल में दिखाई दी थीं, जिसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया था. साथ ही हालिया रिलीज हुई शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में उनका कैमियो था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2024 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

