जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी हॉटनेस से मचाया तहलका, शेयर की ये बोल्ड तस्वीर
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) फिलहाल अपनी बहन के साथ छुट्टियां मना रही हैं. वह एक गुलाबी रंग के स्विमसूट में नजर आईं, जिस पर 'बार्बी' लिखा था.
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) फिलहाल अपनी बहन के साथ छुट्टियां मना रही हैं. वह एक गुलाबी रंग के स्विमसूट में नजर आईं, जिस पर 'बार्बी' लिखा था. अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह छुट्टियों के दौरान बीच पर अपनी बहन के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में जैकलीन ने चमकीला गुलाबी स्विमसूट पहना हुआ है, जिस पर सफेद रंग से बार्बी लिखा हुआ है. वह चश्मे और हाई पोनीटेल के साथ छुट्टियों के लुक में नजर आ रही हैं.
एक दूसरी तस्वीर में वह नौका पर बैठी हैं और फ्लोरल ड्रेस में काफी आकर्षक दिख रही हैं. उन्होंने तस्वीर के शीर्षक में लिखा, "मेरी बहन पू गेरी को जन्मदिन की मुबारकबाद. हम हमेशा बिकिनी बॉडीज के लिए मेहन करते हैं, लेकिन सुबह में कॉफी और क्रोइसेन खाना नहीं छोड़ते हैं. मुझे तुमसे प्यार है."
यह भी पढ़ें:- जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी हमशक्ल के साथ शेयर की फोटो, फैन्स हुए हैरान
काम के मोर्चे पर जैकलीन पहली बार डिजिटल दुनिया में नेटफ्लिक्स के 'मिसेज सीरीयल किलर' के साथ कदम रख रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2019 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

