Jackie Shroff ने शक्ति कपूर के कहने पर लिया था घर, पढ़ें इनका ये दिलचस्प किस्सा
अभिनेता शक्ति कपूर ने खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने अपने दोस्त, अभिनेता जैकी श्रॉफ को अपना पहला घर खरीदने के लिए मनाया था. यादों के गलियारों में गोते लगाते शक्ति कपूर ने कहा, "जैकी को हमेशा कारों के प्रति आकर्षण था और जब वह शहर में एक छोटे से घर में रहता था, तो उसने हमेशा सुनिश्चित किया कि वह एक नई कार खरीदेगा.
अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने अपने दोस्त, अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) को अपना पहला घर खरीदने के लिए मनाया था. यादों के गलियारों में गोते लगाते शक्ति कपूर ने कहा, "जैकी को हमेशा कारों के प्रति आकर्षण था और जब वह शहर में एक छोटे से घर में रहता था, तो उसने हमेशा सुनिश्चित किया कि वह एक नई कार खरीदेगा. यहां तक कि गोविंदा और सलमान खान भी इस ट्रेंड का हिस्सा थे."
लेकिन जैकी की मां चिंतित थी और उन्होंने शक्ति से जैकी को घर खरीदने के लिए मनाने के लिए कहा. शक्ति ने कहा, "उनकी मां जानती थीं कि जैकी मुझे बहुत अच्छा दोस्त मानते हैं और मेरी बात सुनेंगे. हालांकि, वह जरूरतमंद लोगों को पैसे दान करते थे, खासकर सड़कों पर रहने वाले लोगों को. ऐसे में उन्हें अपने धर्मार्थ कार्य को रोकने के लिए उन्हें आश्वस्त करना एक चुनौती थी." उन्होंने याद करते हुए कहा, "मैंने उन्हें अपने सिर के ऊपर अपनी छत होने के महत्व को समझाया. यह भी पढ़े: Shakti Kapoor Birthday Video: शक्ति कपूर का जन्मदिन मनाने उनके घर पहुंचे गोविंदा, वीडियो शेयर करके अपने पुराने को-स्टार को दी बधाई
मैंने उन्हें अपना घर खरीदने के बाद अपना नेक और धर्मार्थ काम करने के लिए मनाया. अगली बात जो मुझे याद है वह कि जैकी का मुझे फोन आया, उन्होंने बताया कि उन्होंने एक बहुत बड़ा घर खरीदा है." शक्ति ने 'सा रे गा मा पा ली'ल चैंप्स" के सेट पर जैकी के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात की. पेशेवर रूप से जैकी श्रॉफ और शक्ति कपूर ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है. इसमें 'हीरो', 'हलचल', और 'बंधन' जैसी फिल्में शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2020 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

