Tiger Shroff और Disha Patani के रिश्ते पर जैकी श्रॉफ ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात
जैकी श्रॉफ ने कहा कि मेरे बेटे ने 25 साल की उम्र में डेटिंग शुरू कर दी थी. दोनों अच्छे दोस्त हैं. दोनों ने अपने अपने फ्यूचर पर क्या सोचा है ये मुझे नहीं पता. मेरे लिए उनका काम ज्यादा अहम है.
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पटानी (Disha Patani) के रिश्ते को लेकर आए दिन बातें होती रहती हैं. दोनों कई मौकों पर साथ साथ दिखाई देते हैं. फिर चाहे हॉलिडे हो या कोई पार्टी दिशा और टाइगर साथ साथ नजर आते रहते हैं. लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर कोई कमेन्ट नहीं किया है. लेकिन अब टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने दोनों की रिश्ते पर कमेंट किया है. बॉलीवुड बबल से बात करते हुए जैकी श्रॉफ ने कहा कि मेरे बेटे ने 25 साल की उम्र में डेटिंग शुरू कर दी थी. दोनों अच्छे दोस्त हैं. दोनों ने अपने अपने फ्यूचर पर क्या सोचा है ये मुझे नहीं पता. मेरे लिए उनका काम ज्यादा अहम है. टाइगर अपने काम पर ज्यादा फोकस है. मेरे लिए उनका काम ज्यादा फोकस है. उनके काम और उनके बीच कोई नहीं आ सकता है. उनका काम पर ध्यान है ये अच्छी बात है.
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने भी कमेंट करते हुए कहा कि मैं अपने भाई के प्रोटेक्टिव हूं लेकिन वो एडल्ट है और अपने फैसले ले सकते हैं. दोनों को पता है कि सही और गलत क्या है, दोनों की खुशी हमारी खुशी है.
आपको बता दे कि दिशा पटानी ने पिछले हफ्ते अपना जन्मदिन टाइगर और उनके परिवार के साथ सेलिब्रेट किया. जिसकी झलक को इन्होने सोशल मीडिया पर दिखाया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2021 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

