Jaan Da Song: कंगना रनौत स्टारर Tejas के दिल जीतने वाले पहले गाना 'जान दा' में दिखा प्रेम और देशभक्ति का मेल, फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
जान दा गाना तेजस के एल्बम का पहला गाना है. यह गाना सच में देश और अपनो के प्रति प्रेम का एक अनोखा अनुभव पेश करता है! गाने में कंगना को तेजस गिल के किरदार में चमकते हुए हम देख सकते हैं, इस खूबसूरत गाने में हमारे देश के प्रति समर्पण को भावना साफ देखी जा सकती है.
Jaan Da Song: कंगना रनौत स्टारर तेजस के एक्शन से भरपूर ट्रेलर को देखने के बाद, मेकर्स ने पहले गाने जान दा के साथ फिल्म की म्यूजिकल जर्नी को शुरू कर दिया है. जहां एक तरफ फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों का उसे देखने के लिए उत्साह बढ़ा दिया है. वहीं दूसरी तरफ जान दा गाना देश भक्ति का अनुभव और राष्ट्रभक्ति को भावना के जश्न को मनाने का एक सही तरीका है. Navaratri 2023: कंगना रनौत ने अहमदाबाद में Tejas की टीम के साथ किया गरबा, मल्टी कलर लहंगा में दिखा एक्ट्रेस का स्टनिंग अवतार (View Pics)
जान दा गाना तेजस के एल्बम का पहला गाना है. यह गाना सच में देश और अपनो के प्रति प्रेम का एक अनोखा अनुभव पेश करता है! गाने में कंगना को तेजस गिल के किरदार में चमकते हुए हम देख सकते हैं, इस खूबसूरत गाने में हमारे देश के प्रति समर्पण को भावना साफ देखी जा सकती है. यह दिल छू लेने वाला गाना देश भक्ति की भावना को मजबूत करता है.
देखें गाना:
अरिजीत सिंह और शाश्वत सचदेव की दिल छू लेने वाली आवाज़ों में खूबसूरती से गाया गया, 'जान दा' गीत को बेहद देशभक्तिपूर्ण और प्रेरणादायक तरीके से कुमार द्वारा लिखा गया है. शाश्वत सचदेव ने असल में फिल्म के लिए एक सही रचना बनाई है जो राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावनाओं को पूरी तरह से प्रस्तुत करती है. साथ ही अपनो से जुड़े प्रेम को भी दिखाती है.
आरएसवीपी द्वारा निर्मित, तेजस में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं. सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित और रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित, यह फिल्म 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2023 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

