क्या उम्र में 15 साल छोटे इस मॉडल को डेट कर रही हैं सुष्मिता सेन ?
सुष्मिता सेन ने भले ही बड़े पर्दे से दूरी बना रखी है लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपने वर्क आउट के वीडियोज शेयर करती रहती हैं
सुष्मिता सेन ने भले ही बड़े पर्दे से दूरी बना रखी है लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपने वर्क आउट के वीडियोज शेयर करती रहती हैं. साथ ही समय समय पर वह अपनी कई ग्लैमरस तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक ग्रुप पिक्चर शेयर की. इस तस्वीर में सुष्मिता के साथ कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि इस फोटो में रोहमन शॉल भी दिख रहे हैं. सुष्मिता रोहमन शॉल के साथ ताज महल देखने पहुंची थी. काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थी इन दोनों की नजदीकियां बढ़ रही हैं और अब इस तस्वीर को देख ऐसा लग रहा है कि सुष्मिता ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने का सोच लिया है.
सुष्मिता ने फोटो को शेयर करते वक्त #loveofmylife का प्रयोग किया और साथ ही उन्होंने लिखा कि, " मैं तुम सभी से बेहद प्यार करती हूं."
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: - सुष्मिता सेन ने दिखाए अपने बैक मसल्स, देखें यह हॉट तस्वीर
बता दें कि रोहमन सुष्मिता के साथ मुंबई फैशन वीक में भी नजर आए थे. रोहमन को सुष्मिता के लिए चीयर करते हुए देखा गया था. इसके अलावा इन दोनों को कई दफा साथ में देखा जा चुका है. हाल ही में सुष्मिता और रोहमन को एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था.वैसे सुष्मिता और रोहमन की उम्र में तकरीबन 15 साल का अंतर है. जहां सुष्मिता 42 साल की है, वहीं रोहमन 27 साल के हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2018 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

