बॉलीवुड

क्या Salman Khan है Shah Rukh Khan के परिवार के असली 'बॉडीगार्ड'? दबंग को लेकर किंग खान की ये भविष्यवाणी हुई सच

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड लगातार शाहरुख का सपोर्ट करता दिखाई दे रहा है जबकि वहीं सलमान खान किंग खान के घर पहुंच गए थे.

क्या Salman Khan है Shah Rukh Khan के परिवार के असली 'बॉडीगार्ड'? दबंग को लेकर किंग खान की ये भविष्यवाणी हुई सच
शाहरुख और सलमान खान (Image Credit: Facebook)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की मुसीबतें कम नहीं हो पाई हैं. कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. जिसके बाद आर्यन को आर्थर रोड जेल में रात बितानी पड़ी है. हालांकि परिवार आर्यन को बेल दिलाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है. जबकि बॉलीवुड से भी कई सितारें आर्यन के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते दिखाई दे रहें हैं. जबकि दबंग सलमान खान आर्यन के गिरफ्तार होने की खबर सुनते ही शाहरुख के घर पहुंच गए थे. ऐसे में अब शाहरुख खान और सलमान खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद सब यही कह रहे हैं कि सलमान ही हैं शाहरुख के असली दोस्त.

दरअसल ये वीडियो सलमान खान के शो दस का दम सीजन 3 का है. जिसके फिनाले में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी बतौर गेस्ट पहुंचे थे. इस दौरान सलमान शाहरुख को पूछते है कि आपकी मुश्किल घड़ी में आपका साथ देने वाला कोई है. जिसके जवाब शाहरुख खान कहते हैं कि सलमान यार, अगर मैं कभी परेशानी में हूं या मुझसे ज्यादा मेरी फैमिली कभी परेशानी में है तो तुम हो. जिसके बाद सलमान सही कहा कहकर सिर हिला देते हैं. जिसके बाद शाहरुख उन्हें इमोशनली देखते हुए नजर आते हैं. तो वहीं दबंग आकर उन्हें गले लगा लेते हैं.

जाहिर है सलमान खान ने शाहरुख का ये भरोसा नहीं तोड़ा और उनके घर पहुंचकर ये साबित भी कर दिया कि मुश्किल के समय में साथ खड़े रहने वाला ही दोस्त सच्चा दोस्त है. या कहे कि सलमान उनके परिवार के लिए सही मायने में एक बॉडीगार्ड जैसे है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2021 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).