Irrfan Khan No More: पिता ने निधन के बाद बाबिल और अयान खान अस्पताल में हुए स्पॉट, मिका सिंह, कपिल शर्मा संग कई सेलेब्स पहुंचे आखिरी विदाई देने
इरफान को आखिरी विदाई देने के लिए वर्सोवा के कब्रिस्तान में कपिल शर्मा, मिका सिंह और तिग्मांशु धुलिया जैसे सेलेब्स भी पहुंचे.
- Read in
- English
बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) का बुधवार निधन हो गया. मंगलवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन बुधवार को उनके देहांत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर दिया. इरफान का अंतिम संस्कार वर्सोवा कब्रिस्तान में किया गया. इरफान के निधन की खबर सुनकर सलमान, आमिर, शाहरुख, अमिताभ बच्चन, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा सहित तमाम सितारों अपना दुख जाहिर किया.
इरफान खान के अंतिम संस्कार में उनके दोनों बेटे बाबिल और अयान खान कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर के स्पॉट हुए. जहां वो परिवार और रिश्तेदारों को संभालते दिखाई दिए. जहां फिल्म मेकर विशाल भारद्वाज भी पहुंचे. जबकि इरफान को आखिरी विदाई देने के लिए वर्सोवा के कब्रिस्तान में कपिल शर्मा, मिका सिंह और तिग्मांशु धुलिया जैसे सेलेब्स भी पहुंचे.





53 साल के इरफान को न्यूरो इंडोकराइन ट्यूमर (Neuro Endocrine Tumor) था. जिसका उन्होंने लंदन में इलाज में कराया था. इरफान के निधन की खबर के बाद देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री तक ने अपना दुख जाहिर किया और सिनेमा का एक बड़ा नुकसान बताया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

