IPL 2020: प्रीति जिंटा के तीसरे कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी आई नेगेटिव
प्रीति जिंटा ने बताया कि उनका दो बार और कोरोना टेस्ट होना बाकी है. प्रति ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह सोफा पर बैठी दिखाई दे रही हैं, वहीं पीपीई किट पहने डॉक्टर उनके नब्ज चेक करते नजर आ रहे हैं.
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रति जिंटा (Preity Zinta) लगातार तीसरी बार कोरोनावायरस (COVID 19) जांच रिपोर्ट में निगेटिव पाई गईं हैं. अभिनेत्री वर्तमान में आईपीएल-2020 (IPL 2020) में शामिल होने के लिए दुबई (Dubai) गई हुई हैं. अभिनेत्री ने बताया कि उनका दो बार और कोरोना टेस्ट होना बाकी है. प्रति ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह सोफा पर बैठी दिखाई दे रही हैं, वहीं पीपीई किट पहने डॉक्टर उनके नब्ज चेक करते नजर आ रहे हैं.
उन्होंने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, "तीसरी बार कोरोना टेस्ट हुआ, रिपोर्ट निगेटिव आई है. मैं बहुत खुश हूं और जांच के दौरान मैं एक जेंटल लेडी की तरह पेश आई. यह मेरा पहला कोरोना टेस्ट का अनुभव है." यह भी पढ़े: प्रीति जिंटा अपने डॉगी के साथ 104 दिन बाद समंदर किनारे पहुंची
अभिनेत्री ने कहा, "अभी दो बार और कोरोना टेस्ट बाकी है और क्वारंटीन के दो दिन शेष."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2020 12:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

