क्रिकेट

India vs Pakistan, ICC CWC 2019: सनी लियोन ने शेयर की हॉट तस्वीर, बताया बारिश से बचने का उपाय

मैनचेस्टर में भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan)के बीच वर्ल्ड कप का 22वां मुकाबला खेला जा रहा है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 337 रनों का लक्ष्य दिया था.

India vs Pakistan, ICC CWC 2019: सनी लियोन ने शेयर की हॉट तस्वीर, बताया बारिश से बचने का उपाय
सनी लियोन (Photo Credits: Twitter)

मैनचेस्टर में भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच वर्ल्ड कप का 22वां मुकाबला खेला जा  रहा है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 337 रनों का लक्ष्य दिया था. भारतीय पारी के 46वें ओवर में बारिश ने मैच में रुकावट डाल दी थी. हालांकि, थोड़ी देर बार मैच फिर शुरू हो गया. पहले से ही ऐसा कहा जा रहा था कि इस मैच पर बारिश का साया है. बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन (Sunny Leone) ने मौसम के मिजाज को लेकर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की.

सनी लियोन ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि, "किसी को सनी डे की जरुरत है?" साथ ही उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें उनका हॉट अवतार देखने को मिल रहा है. एक नजर डालिए इस फोटो पर:-

यह भी पढ़ें:- India vs Pakistan, ICC Cricket World Cup 2019: रणवीर सिंह पहुंचे मेनचेस्टर, शिखर धवन के साथ क्रिकेट ग्राउंड पर की मस्ती

आपको बता दें कि भारत की ओर से रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने 113 गेंदों पर 140 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. उनके अलावा विराट ने 77, राहुल ने 57 और पांड्या ने 26 रनों का योगदान दिया. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. पाकिस्तान ने 12 ओवर में 1 विकेट खोकर 49 रन बना लिए थे. विजय शंकर ने भारत को पहली सफलता दिलाई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2019 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).