India vs Pakistan, ICC Cricket World Cup 2019: रणवीर सिंह पहुंचे मेनचेस्टर, शिखर धवन के साथ क्रिकेट ग्राउंड पर की मस्ती
1983 वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म '83' में काम कर रहे रणवीर सिंह आज मेनचेस्टर में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच का आनंद लेने स्टेडियम पहुंचे. रणवीर ने यहां क्रिकेट ग्राउंड पर खूब मस्ती की और साथ ही क्रिकेटर्स का हौंसला भी बढ़ाया.
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 (ICC Cricket World Cup 2019) के सबसे बहुप्रतीक्षित मैच में से एक भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच आज मेनचेस्टर में क्रिकेट मैच खेला जा रहा है. इस मैच पर दोनों ही देश समेत दुनियाभर के लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं. क्रिकेट मैच भी शुरू हो चूका है और ऐसे में देखा गया कि इसी शुरुआत से पहले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी यहां पहुंचे और क्रिकेट ग्राउंड पर मस्ती करते हुए नजर आए.
क्रिकेट वर्ल्ड कप के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट द्वारा शेयर की फोटो में देखा गया कि रणवीर अपने मजेदार अंदाज में क्रिकेट ग्राउंड में मौजूद हैं. इतना ही नहीं बल्कि वो शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के साथ भी कैंडिड मूड में यहां नजर आए.
Look who's keeping @SDhawan25 entertained on the sidelines! 👀 @RanveerOfficial | #CWC19 | #INDvPAK pic.twitter.com/DtYKqprYwP
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 16, 2019
गौरतलब है कि रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म '83' पर काम कर रहे हैं जोकि 1983 वर्ल्ड कप मैच पर आधारित है जहां भारत ने बड़ी जीत हासिल की थी. उस समय कपिल देव (Kapil Dev) के नेतृत्व में भारत ने क्रिकेट ग्राउंड पर दुनिया को अपना दमखम दिखाया था.
अब रणवीर सिंह इस फिल्म में कपिल देव (Kapil Dev) का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी उनकी पत्नी की भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन कबीर खान (Kabir Khan) कर रहे हैं. ये फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज के लिए सेट की गई है.
ऐसे में इन दिनों रणवीर सिंह क्रिकेट में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और इसी सिलसिले में भारत और पाकिस्तान मैच का आनंद लेने पहुंचे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2019 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

