बारिश के चलते इंडिया और न्यूजीलैंड का मैच हुआ रद्द तो अमिताभ बच्चन ने कहा ‘भारत में शिफ्ट करो वर्ल्ड कप’
अब तक वर्ल्ड कप के कुल 4 मुकाबले बारिश के चलते रद्द हो चुके हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप की टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. एक यूजर के ट्वीट पर रिप्लाई करते अमिताभ बच्चन ने मजाक में लिखा “वर्ल्ड कप 2019 को भारत में शिफ्ट कर दो. हमें बारिश चाहिए.”
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) क्रिकेट के कितने बड़े दीवाने है ये किसी से छिपा नहीं है. सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कई बार क्रिकेट के लिए अपनी दीवानगी दिखाते हुए नजर आते हैं. इंग्लैंड (England) में चल रहे वर्ल्ड कप (World Cup 2019) को लेकर हर क्रिकेट प्रेमी की तरह अमिताभ बच्चन भी काफी उत्साहित है. वो लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं. लेकिन कल जब भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच का मैच बारिश के चलते रद्द हो गया तो बिग बी भी काफी अपसेट हो गए. उनकी यही निराशा दिखी सोशल मीडिया पर. मजाकियां अंदाज में ही सही उन्होंने इंग्लैंड (England) में चल रहे इस वर्ल्ड कप (World Cup 2019) को भारत में शिफ्ट करने की बात कही.
दरअसल अब तक वर्ल्ड कप के कुल 4 मुकाबले बारिश के चलते रद्द हो चुके हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर इंग्लैंड में चल रहे वर्ल्ड कप की टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर के ट्वीट पर रिप्लाई करते अमिताभ बच्चन ने मजाक में लिखा “वर्ल्ड कप 2019 को भारत में शिफ्ट कर दो. हमें बारिश चाहिए.”
shift the tournament WC 2019 to India .. we need the rain .. !!! 🤣🤣🤣 https://t.co/KcGAAEODyr
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 13, 2019
आपको बता दे कि कल भारत का न्यूजीलैंड के साथ तीसरा मैच था. लेकिन बारिश के कारण टॉस तक नहीं हो पाया. जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दे दिया गया. जिसके बाद इंडिया अंक तालिका में 3 स्थान पर पहुंच गया है.
वहीं बात अगर अमिताभ बच्चन की करें तो वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2019 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

