एजेंसी न्यूज

Akshay Kumar ने जन्मदिन पर मां को याद करते हुए कहा- यकीन है कि वो मेरे लिए जन्मदिन का गीत गा रही होंगी

सुपरस्टार अक्षय कुमार ने बृहस्पतिवार को अपने जन्मदिन पर अपनी दिवंगत मां अरुणा भाटिया को याद किया. उन्होंने मां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करने तथा दुआओं के लिए लोगों का शुक्रिया भी अदा किया.

Akshay Kumar ने जन्मदिन पर मां को याद करते हुए कहा- यकीन है कि वो मेरे लिए जन्मदिन का गीत गा रही होंगी
अक्षय कुमार ने मां को किया याद (Image Credit: Instagram)

सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने बृहस्पतिवार को अपने जन्मदिन पर अपनी दिवंगत मां अरुणा भाटिया को याद किया. उन्होंने मां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करने तथा दुआओं के लिए लोगों का शुक्रिया भी अदा किया. अभिनेता की मां अरुणा भाटिया का बुधवार की सुबह निधन हो गया था. अक्षय ने टि्वटर पर एक भावुक संदेश में अपनी मां के निधन की जानकारी दी थी. अभिनेता ने बृहस्पतिवार को अपने 54वें जन्मदिन पर कहा कि उनकी मां जरूर उनके लिए जन्मदिन का गीत गा रही होंगी.

कुमार ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ यह तो कभी नहीं चाहा था, लेकिन मुझे यकीन है कि मां वहीं से मेरे लिए जन्मदिन का गीत गा रही होंगी. आप सभी का संवेदनाएं व्यक्त करने और दुआओं के लिए शुक्रिया. जिंदगी यूं ही चलती रहती है.’’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय उनकी मां के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पाकर सोमवार को लंदन से देश लौट आए थे. वहां वह अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंड्रेला’ की शूटिंग कर रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2021 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).