बॉलीवुड

Ibrahim Ali Khan Photos: 6 पैक एब्स दिखाने के बाद, शहर में साइकिलिंग करते दिखे इब्राहीम अली खान

इब्राहीम शहर में साइकिलिंग करते हुए दिखाई दिए. इस दौरान इब्राहीम रेड कलर की टीशर्ट और और ब्लैक कलर की शॉर्ट पहने दिखाई दिए.

Ibrahim Ali Khan Photos: 6 पैक एब्स दिखाने के बाद, शहर में साइकिलिंग करते दिखे इब्राहीम अली खान
इब्राहीम अली खान (Image Credit: Yogen Shah)

Ibrahim Ali Khan Photos: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh) के बेटे इब्राहीम अली खान (Ibrahim Ali Khan ) भी उन स्टारकिड्स में आते हैं जिनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फॉलोविंग हैं. यही वजह है कि पैपराजी उनकी हर एक झलक के लिए घंटो इंतजार करता है. तो वहीं इब्राहीम भी इंस्टाग्राम पर अपनी नई नई फोटो शेयर करते रहते हैं. हाल ही में इब्राहीम तब चर्चा में आ गए थे जब वो उन्होंने अपने 6 पैक एब्स के साथ एक फोटो शेयर की. इस फोटो में इब्राहीम की जबरदस्त बॉडी ने काफी चर्चा बटोरी. इब्राहीम की ये फोटो तेजी से वायरल हुई.

जिसके बाद अब एक बार फिर इब्राहीम वर्कआउट के लिए अपनी दीवानगी दिखा रहें हैं. दरअसल इब्राहीम शहर में साइकिलिंग करते हुए दिखाई दिए. इस दौरान इब्राहीम रेड कलर की टीशर्ट और और ब्लैक कलर की शॉर्ट पहने दिखाई दिए. इसके साथ ही इब्राहीम ने मास्क भी पहन रखा था.

इब्राहीम अली खान साइकिलिंग करते हुए (Image Credit: Yogen Shah)
इब्राहीम मुंबई की सड़कों पर साइकलिंग करते हुए (Image Credit: Yogen Shah)
इब्राहीम इस दौरन मास्क पहने दिखाई दिए (Image Credit: Yogen Shah)

इब्राहीम अली खान की क्रिकेट में भी काफी रुचि देखने को मिलती हैं. वो कई बार क्रिकेट किट के साथ नजर आते रहे हैं. इसके साथ उनके क्रिकेट खेलते हुए कई सारे वीडियो भी सामने आ चुके हैं. हालांकि अभी इब्राहीम आगे चलकर किस फिल्ड में जाना चाहते हैं. इसे लेकर अभी स्थिति साफ़ नहीं है. वो क्रिकेट के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी करियर बना सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2020 08:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).