हर तरह की फिल्में करना चाहती हैं Alaya Furniturewala
अलाया एफ का कहना है कि वह खुद को चुनौती देते हुए अपनी तरफ से यथासंभव सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती हैं, ऐसे में खुद को सहज महसूस कराना उन्हें नापसंद है. अलाया कहती हैं, "मैं हर तरह की फिल्में करना चाहती हूं.
अभिनेत्री अलाया एफ (Alaya Furniturewala) का कहना है कि वह खुद को चुनौती देते हुए अपनी तरफ से यथासंभव सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती हैं, ऐसे में खुद को सहज महसूस कराना उन्हें नापसंद है. अलाया कहती हैं, "मैं हर तरह की फिल्में करना चाहती हूं. हर कोई मुझसे कहता है कि यह जवाब काफी डिप्लोमेटिक है, लेकिन मैं कसम खाकर कहती हूं कि मुझे नहीं लगता कि मैं फिल्मों के बीच किसी एक विशेष का कभी चयन कर पाऊंगी. मैं सभी तरह की फिल्में करना चाहती हूं और मुझे लगता है मुझमें ऐसी करने की क्षमता है."
वह आगे कहती हैं, "मैं किसी भी तरह से खुद को सहज महसूस करवाना नहीं चाहती हूं, खुद को हमेशा चुनौती देते रहना चाहती हूं, अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाते रहना चाहती हूं. मैं देखना चाहती हूं कि मैं कितना अच्छा कर सकती हूं. 'जवानी जानेमन' में मेरे परफॉर्मेंस को सराहा गया जिसके लिए मैं आभारी हूं. उम्मीद करती हूं कि ऐसा करना जारी रखूंगी. शैली या निर्देशक चाहे कोई भी हो लेकिन मैं उनमें अपना बेहतर प्रदर्शन देना चाहती हूं." यह भी पढ़े: वाणी कपूर ने महामारी से मिले सबसे बड़े सबक को साझा किया
बता दें कि अलाया फर्नीचरवाला (Alaya F)ने नितिन कक्कड़ की फिल्म 'जवानी जानेमन' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है. इस फिल्म में अलाया के साथ एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और एक्ट्रेस तब्बू नजर आए थे
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

