मुझे प्यार और वैवाहिक संस्था पर पूरा विश्वास : रकुल प्रीत सिंह
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह प्यार और वैवाहिक संस्था में विश्वास करती हैं. उनका कहना है कि उन्हें यह बात समझ नहीं आती कि लोगों को यह किसी तरह का 'दबाव' क्यों लगता है. अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में खुलासा करते हुए उन्होंने कहा, "मेरे अंदर एक व्यक्ति के तौर पर काफी बदलाव आया है. मैं वह नहीं हूं जो मैं कभी थी और मेरे लिए प्यार का अर्थ वही है जो मैं अपने माता-पिता में देखती हूं.
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) प्यार और वैवाहिक संस्था में विश्वास करती हैं. उनका कहना है कि उन्हें यह बात समझ नहीं आती कि लोगों को यह किसी तरह का 'दबाव' क्यों लगता है. अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में खुलासा करते हुए उन्होंने कहा, "मेरे अंदर एक व्यक्ति के तौर पर काफी बदलाव आया है. मैं वह नहीं हूं जो मैं कभी थी और मेरे लिए प्यार का अर्थ वही है जो मैं अपने माता-पिता में देखती हूं.
मैं पूरी तरह से विवाह की संस्था और प्रेम में विश्वास करती हूं, और मुझे लगता है कि यह सुंदर है। मुझे समझ नहीं आता कि लोग इसे दबाव के रूप में क्यों लेते हैं. जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप उन्हें पूरे दिल से प्यार करते हैं और मैं उसी तरह की इंसान हूं." उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्हें एक इंसान में किस तरह के गुण चाहिए. यह भी पढ़े: PPE किट् पहनकर एअरपोर्ट पहुंची रकुल प्रीत सिंह, कोरोना से बचाव के लिए हर तरीके अपनाती दिखी एक्ट्रेस
अभिनेत्री ने कहा, "सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आदमी लंबा होना चाहिए, यहां तक कि मैं हाई हील में भी अपने पार्टनर को देखने के लिए सिर उठाऊं. दूसरा सबसे महत्वपूर्ण गुण यह है कि उसके पास बुद्धि होनी चाहिए, और जिंदगी का एक तय लक्ष्य होना चाहिए."
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2020 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

