बॉलीवुड

I For India Concert: आलिया भट्ट ने बहन शाहीन के साथ मिलकर गुनगुनाया 'दिल है की मानता नहीं', Video देख हो जाएंगे फैन

इस कॉन्सर्ट को करण जौहर ने होस्ट किया. जिसमें फिल्मी सितारों को जाकिर हुसैन, अजय-अतुल, बादशाह, विशाल भरद्वाज और रेखा सहित तमाम लोगों ने अपने घर से ही कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया और लोगों से पैसे डोनेट करने की अपील की.

I For India Concert: आलिया भट्ट ने बहन शाहीन के साथ मिलकर गुनगुनाया 'दिल है की मानता नहीं', Video देख हो जाएंगे फैन
आलिया और शाहीन भट्ट (Image Credit: Instagram)

कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ लड़ाई में गरीबों की मदद की लिए बॉलीवुड सितारों ने डिजिटल इंडोर कॉन्सर्ट की शुरुआत की. अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, वरुण धवन, आलिया भट्ट सहित फिल्म की तमाम दिग्गज सितारों ने हिस्सा लिया है. I For India कॉन्सर्ट में बॉलीवुड के सितारों ने अपने घर से ही इस कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया. ऐसे में किसी ने कविता पढ़ी तो किसी ने गाना गुनगुनाकर इस कॉन्सर्ट के जरिए फैंस को एंटरटेन किया. ऐसे में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी इस कॉन्सर्ट में गाना गाकर लोगों को एंटरटेन किया.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें आलिया भट्ट अपनी बहन के शाहीन के साथ नजर आ रही हैं. जबकि वीडियो में अपनी कजिन पूजा भट्ट की फिल्म दिल है की मनाता नहीं के टाइटल ट्रैक को गुनगुनाया. वीडियो में आलिया का अंदाज देखने लायक है.

 

View this post on Instagram

 

Alia singing for #IForIndia ❤️ #aliabhatt

A post shared by (@bollyempire) on

आपको बता दे कि इस कॉन्सर्ट को करण जौहर ने होस्ट किया. जिसमें फिल्मी सितारों को जाकिर हुसैन, अजय-अतुल, बादशाह, विशाल भरद्वाज और रेखा  सहित तमाम लोगों ने अपने घर से ही कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया और लोगों से पैसे डोनेट करने की अपील की.

एक जानकारी के मुताबिक इस कॉन्सर्ट के जरिए ऑनलाइन तरीके से लगभग 4 करोड़ के करीब राशि जमा की गई. जबकि लोगों ने ऑफलाइन भी पैसों की मदद की है. तो वहीं ब्रयान एडम्स, निक जोनस, जे सीन जोई जोनस जैसे इंटरनेशनल स्टार्स ने भी फैंस से IFORINDIA में पैसे डोनेट की अपील की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).